फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   one dead and several injured in Palgarh fire which spreads to five chemical plants

मुंबई: केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से दर्जनों झुलसे, 15 किमी तक सुनी गई धमाके की आवाज

Fri, 09 Mar 2018 09:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर Updated Fri, 09 Mar 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
one dead and several injured in Palgarh fire which spreads to five chemical plants
मुंबई आग

महाराष्ट्र के पालघर के तारापुर में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में करीब पांच केमिकल प्लांट आ गए। घटनास्थल से तीन लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है जबकि 15 लोग झुलस गए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार एक बॉयलर जिसमें कि इंडस्ट्रियल सॉल्वेंट था वह उच्च तापमान और प्रेशर की वजह से फट गया और आग लग गई। बोईसार पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा- विस्फोट इतना तेज हुआ कि उसकी आवाज 15 किलोमीटर के दायरे में सुनाई दी गई। पालघर तक इसकी कंपन महसूस की गई।

विज्ञापन


विस्फोट की वजह से बोइसर पुलिस स्टेशन के साथ ही लगभग तीन किलोमीटर तक खिड़कियों के शीशे टूट गए। पहला विस्फोट महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन के नोवाफेने स्पेशियलिटिज प्राइवेट लिमिटेड के ई-107 यूनिट में गुरुवार रात को करीब 11 बजे हुआ। कंपनी विशेष रसायन और कॉस्मेटिक परिरक्षक (प्रिजर्वेटिव्स) वाले एसिड और एसिड एनहाइड्राइड बनाता है। नोवाफेने से आग पास की फैक्ट्रियों में लग गई। जिसमें आर्ती ड्रग्स, प्राची फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, भारत व्यासन और यूनिमैक्स शामिल हैं।
विज्ञापन


जहां प्राची लिमिटेड में आयोडीन नमक बनाया जाता है, वहीं आरती ड्रग्स में विटामिन और एंटीबायोटिक्स का निर्माण होता है। आरती ड्रग के स्टाफ सुनील यादव ने बताया कि रात में काम करते समय उन्होंने बहुत तेज विस्फोट की आवाज सुनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पालघर के जिला कलेक्टर प्रशांत नरनावरे घटनास्थल पर शुक्रवार तड़के पहुंचे और बताया कि आग को बुझाने और लोगों को बचाने का काम जारी है। करीब 11.30 बजे हमें घटना के बारे में पता चला। पुलिस मशीनरी, राजस्व मशीनरी और स्वास्थ्य मशीनरी साथ मिलकर काम कर रहे हैं और आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है। बचाव का हमारा कार्य जारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed