फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Terror module exposed in Assam 11 suspects in custody one arrested from Tamil Nadu NIA

Terror Module: असम में आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, दो जिलों से 12 गिरफ्तार, तमिलनाडु से भी एक गिरफ्त में

Thu, 28 Jul 2022 11:32 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 28 Jul 2022 11:32 PM IST
सार

मुस्तफा उर्फ मुफ्ती मुस्तफा और अब्बास अली को आज क्रमश: मोरीगांव और गोलपारा से हिरासत में लिया गया। मुस्तफा एक मदरसा चलाता है और उप-महाद्वीप में अल-कायदा से संबंधित ABT के वित्तपोषण से जुड़ा हुआ है, जबकि अब्बास ABT के फरार सदस्यों में से एक को रसद और आश्रय प्रदान करता है।

विज्ञापन
Terror module exposed in Assam 11 suspects in custody one arrested from Tamil Nadu NIA
मुस्तफा उर्फ मुफ्ती मुस्तफा, अफसरुद्दीन भुइयां और अब्बास अली। - फोटो : ANI

विस्तार

असम पुलिस ने गुरुवार को एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान 12 जिहादियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए संदिग्ध बांग्लादेश स्थित चरमपंथी संगठन अनसारुल इस्लाम से जुड़े हुए हैं। पिछले 24 घंटे में बारपेटा जिले में आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए राज्य में कई स्थानों से गिरफ्तारियां की गई हैं। पुलिस ने संदिग्धों के पास से गैरकानूनी साहित्य और दस्तावेज बरामद किए हैं। वहीं, दूसरी ओर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से कथित संबंधों के आरोप में इरोड में एक 32 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मोरीगांव के सहरियागांव में जमीउल हुडा मदरसा की इमारत को बंद कर दिया गया है क्योंकि यह हिरासत में लिए गए लोगों के लिए एक सुरक्षित घर है। हिरासत में लिए गए लोगों के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त हुए हैं। इनके लिंक का पता लगाने के लिए आगे जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मुस्तफा उर्फ मुफ्ती मुस्तफा और अब्बास अली को आज क्रमश: मोरीगांव और गोलपारा से हिरासत में लिया गया। मुस्तफा एक मदरसा चलाता है और उप-महाद्वीप में अल-कायदा से संबंधित ABT के वित्तपोषण से जुड़ा हुआ है, जबकि अब्बास ABT के फरार सदस्यों में से एक को रसद और आश्रय प्रदान करता है। मुफ्ती मुस्तफा के साथ मोरीगांव से अफसरुद्दीन भुइयां को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष डीजीपी (कानून-व्यवस्था) ने बताया कि बारपेटा पुलिस ने उप-महाद्वीप में अल-कायदा (AQIS/ABT) से संबंध रखने के वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के खिलाफ बारपेटा पुलिस स्टेशन में धारा 17/18/18 (बी)/19/20 UA(P) अधिनियम, 1967 में मामला दर्ज किया गया है।






असम में पुलिस ने की कार्रवाई
मोरीगांव की पुलिस अधीक्षक अपर्णा नटराजन ने गुरुवार को बताया कि विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को मोइराबारी थाना क्षेत्र के सोहोरिया गांव में मदरसे में छापेमारी कर मुस्तफा को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि मुस्तफा कथित रूप से विभिन्न वित्तीय लेनदेन और आतंकवादी संगठन की राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल था। उसने 2019 में अमीरुद्दीन अंसारी और मामून राशिद के साथ कई वित्तीय लेनदेन किए, जो अंसारुल इस्लाम के दो आतंकवादी थे, जो भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा से संबद्ध है। 


गौरतलब है कि कुछ महीने पहले अमीरुद्दीन अंसारी को कोलकाता से और राशिद को असम के बारपेटा से गिरफ्तार किया गया था। नटराजन ने कहा कि मुस्तफा के बैंक खातों को जब्त कर लिया गया है और उनका विश्लेषण किया जा रहा है। जांच के दौरान यह पता चला कि उसने मदरसे में एक विदेशी 'वांछित व्यक्ति' को आश्रय दिया था। उसके खिलाफ मोइराबारी थाने में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया बयान 
वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में कहा कि मदरसा निजी है और इसे बंद कर दिया गया है। असम में सभी सरकारी मदरसे बंद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोरीगांव के उपायुक्त को मदरसे के छात्रों का नियमित सरकारी स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अंसारुल इस्लाम के उग्रवादियों के सक्रिय होने की खबरें सामने आई हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। बता दें कि अंसारुल इस्लाम को पहले अंसारुल बांग्ला टीम कहा जाता था। संगठन के पांच कथित सदस्यों को पहली बार इस साल मार्च में बारपेटा से गिरफ्तार किया गया था और तब से अब तक लगभग 20 लोगों को पकड़ा जा चुका है।


आईएसआईएस के साथ संबंधों के आरोप में तमिलनाडु के इरोड में हुई गिरफ्तारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से कथित संबंधों के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से पहले एनआईए ने आरोपी आसिफ मुजाबदीन से 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। इरोड नॉर्थ पुलिस ने बुधवार को ये कार्रवाई की। 

इनपुट के आधार पर एनआईए ने मारा छापा
जानकारी के मुताबिक, इनपुट के आधार पर एनआईए ने मंगलवार रात इरोड के मणिकमपलयम हाउसिंग यूनिट में एक घर पर छापा मारा और मुजाबदीन और उसके दोस्त यासीन (33) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। स्थानीय पुलिस के साथ एनआईए ने दोनों के साथ 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। इस दौरान केंद्रीय एजेंसी ने आसिफ के घर से जब्त लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों की जांच की। जांच में सामने आया कि आसिफ के ISIS नेटवर्क से करीबी संपर्क हैं।

एनआईए द्वारा दर्ज एक शिकायत के आधार पर इरोड नॉर्थ पुलिस ने आसिफ मुजाबदीन को भारतीय दंड संहिता की धारा 121, 122 और 125 और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 की धारा 17, 18 ए, 20, 38 और 39 के तहत मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, स्थानीय पुलिस अभी भी यासीन से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed