{"_id":"5e65cdca8ebc3eeb5b7735fe","slug":"one-3-year-old-child-tested-positive-for-coronavirus-in-kerala-who-recently-travelled-to-italy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस: केरल में तीन साल का मासूम बच्चा संक्रमित, इटली से लौटा था भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोनावायरस: केरल में तीन साल का मासूम बच्चा संक्रमित, इटली से लौटा था भारत
Mon, 09 Mar 2020 10:32 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में तीन साल के बच्चे के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि बच्चा और उसके माता पिता सात मार्च को सुबह छह बजे इटली से कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे तो उनकी यहां स्थापित निगरानी प्रणाली में ‘थर्मल स्क्रीनिंग’ की गई। उन्होंने बताया कि बच्चे में कोरोनावायरस के लक्षण दिखे। इसके बाद उन्हें तुरंत कलामस्सेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पृथक वार्ड में भेज दिया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि बच्चे के नमूनों को अलाप्पुझा में स्थित एनआईवी की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया, जिसमें बच्चे के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि बच्चे के माता-पिता के नमूनों को भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
केरल में रविवार को कोरोनावायरस के पांच नए मामले सामने आए। इनमें इटली से आए तीन वो लोग भी शामिल थे जो ‘स्क्रीनिंग’ से बच निकले थे। इसके बाद सरकार ने रविवार को फिर से इस बीमारी को लेकर अलर्ट जारी किया और प्रभावित राष्ट्रों के यात्रा इतिहास छिपाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन