फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   on the issue of Vaccine, Oxygen center and State is on face to face

कोरोना की दूसरी लहर : वैक्सीन, ऑक्सीजन, पलायन पर केंद्र व राज्य आमने-सामने

Tue, 27 Apr 2021 03:19 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 27 Apr 2021 03:19 AM IST
सार

लॉकडाउन के बाद केंद्र और राज्य वैक्सीन की कीमतों के सवाल पर आमने-सामने आ गए। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा वैक्सीन की अलग-अलग कीमत तय करने पर विवाद शुरू हो गया।

विज्ञापन
on the issue of Vaccine, Oxygen center and State is on face to face
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार पर भी देश में सियासत चरम पर है। वैक्सीन की कीमत, लॉकडाउन, ऑक्सीजन की उपलब्धता और मजदूर पलायन जैसे मामले में केंद्र सरकार और राज्य आमने सामने हैं। केंद्र और राज्य एक दूसरे को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के कठिनतम दौर में सियासी एकजुटता हवा हो गई है। कोरोना से निपटने के मामले में राज्य और केंद्र अलग-अलग रणनीति अपना रहे हैं।

दिल्ली, महाराष्ट्र, झारखंड, राजस्थान जैसे गैरराजग शासित राज्यों ने लॉकडाउन का विकल्प चुना, तो भाजपा शासित राज्यों ने इससे परहेज किया। प्रधानमंत्री के लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में आजमाने की अपील के बाद महाराष्ट्र ने लॉकडाउन लगाया, जबकि दिल्ली ने लॉकडाउन की मियाद बढ़ा दी।
विज्ञापन


लॉकडाउन के बाद केंद्र और राज्य वैक्सीन की कीमतों के सवाल पर आमने-सामने आ गए। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा वैक्सीन की अलग-अलग कीमत तय करने पर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीमतों की घोषणा के बाद दिल्ली, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान जैसे कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोला। बीते हफ्ते प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में भी वैक्सीन की कीमत का मामला उठा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी पीएम को पत्र लिख कर टीकों की कीमत पर आपत्ति जता चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed