{"_id":"5b3dcc0b4f1c1b02278b48f6","slug":"on-the-complaint-of-congress-leader-priyanka-mumbai-police-arrested-the-person-threatening-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को ट्विटर पर धमकी देने वाला गिरीश गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को ट्विटर पर धमकी देने वाला गिरीश गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका चतुर्वेदी
- फोटो : pti
कांग्रेस नेता प्रियंका चतुर्वेदी को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। चतुर्वेदी को ट्विटर पर नाबालिग बेटी का बलात्कार करने की धमकी मिली थी। जिसके बाद उन्होंने गोरेगांव पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। गृह मंत्रालय ने मामले का संज्ञान लिया था। गृह मंत्रालय के आदेश पर मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया था। गिरीश के1605 ट्विटर अकाउंट से चतुर्वेदी को धमकी दी थी। ट्विटर से आरोपी शख्स की जानकारी मांगी गई थी। जिसके बाद अहमदाबाद से गोरेगांव पुलिस ने आरोपी गिरीश को गिरफ्तार किया गया है। उसपर पॉक्सो एकट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इससे पहले, गृह मंत्रालय ने प्रियंका चतुर्वेदी को अभद्र ट्वीट भेजने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। मंत्रालय ने मंगलवार को मुंबई पुलिस से कहा है कि ट्वीट भेजने वाले शख्स की पहचान कर फौरन इस मामले में एफआईआर दर्ज करें। कानून के तहत उस शख्स के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने को कहा गया था। गृह मंत्रालय ने ट्वीटर को भी उस शख्स के एकाउंट के बारे में पूरी जानकारी देने को कहा गया था।
गौरतलब है कि कांग्रेस की सचिव स्तर की कार्यकर्ता और प्रवक्ता को ट्वीटर ट्रोल में किसी शख्स ने धमकी दी। इतना ही नहीं उस शख्स ने प्रियंका की बेटी को लेकर भी अति अभद्र टिप्पणी की। ट्वीट करने वाले के डीपी की जगह भगवान राम का चित्र है और प्रोफाईल जय श्री राम के नाम से बनी है। प्रियंका ने ट्वीटर पर उसे राम के नाम पर अश्लील बात करने के लिए करारा जवाब दिया। साथ ही मुंबई पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

Mumbai Police arrests a man from Ahmedabad, on charges of threatening Congress spokesperson Priyanka Chaturvedi via Twitter. (File pic) pic.twitter.com/ZpZN1b7oAs
— ANI (@ANI) July 5, 2018