फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On Rahul Gandhi's statement G Kishan Reddy says He should understand who is the B team for whom

Congress vs BJP: ‘कौन किसकी बी टीम, आइए करते हैं खुली चर्चा', राहुल गांधी को जी किशन रेड्डी की चुनौती

Thu, 19 Oct 2023 02:45 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 19 Oct 2023 02:45 PM IST
सार

जी किशन रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी की याददाश्त बहुत कमजोर है। हम इस बारे में कुछ नहीं कर सकते, हम केवल सुझाव दे सकते हैं कि उचित इलाज कराया जाए।

विज्ञापन
On Rahul Gandhi's statement G Kishan Reddy says He should understand who is the B team for whom
राहुल गांधी को जी किशन रेड्डी की चुनौती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना के भुपालपल्ली में बीआरएस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इस दौरान जातीय सर्वे की मांग दोहराते हुए भाजपा और बीआरएस सरकार पर इस मामले में चुप्पी साधने का आरोप लगाया। अब राहुल पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल को समझना चाहिए कौन किसकी बी टीम है। 

विज्ञापन

बीआरएस और कांग्रेस की सी टीम मजलिस
रेड्डी ने कहा कि बीआरएस कांग्रेस की बी टीम है और कांग्रेस बीआरएस की बी टीम है और मजलिस पार्टी इन दोनों की सी टीम है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की याददाश्त बहुत कमजोर है। हम इस बारे में कुछ नहीं कर सकते, हम केवल सुझाव दे सकते हैं कि उचित इलाज कराया जाए।

विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि अगर राहुल गांधी इस पर बहस करना चाहते हैं कि बी टीम किसके लिए है, तो मैं इस पर खुली चर्चा के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रेस क्लब हो या हैदराबाद प्रेस क्लब बस समय तय कर लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कागज पर जो लिखा, उसे...
जी किशन रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस और बीआरएस एक-दूसरे की बी टीम हैं और ये दोनों मिलकर मजलिस पार्टी की सी टीम हैं। कागज पर जो लिखा है उसे पढ़ना कोई बड़ी बात नहीं है। राहुल गांधी को राजनीति का इतिहास और हकीकत समझनी चाहिए।

उन्होंने राहुल को नसीहत देते हुए कहा कि कागज पर जो लिखा है उसे मत पढ़िए। तेलंगाना के लोग होशियार हैं, वे आप पर भरोसा नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed