Politics: प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के भाषण को बताया गणित के पीरियड जैसा उबाऊ, TMC ने संकल्पों पर कसा तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में 'संविधान के 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा' पर बहस में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी के दिए गए भाषण पर कांग्रेस और टीएमसी ने निशाना साधा है। कांग्रेस ने जहां पीएम के भाषण में कुछ भी नया न होने की बात कही है, वहीं टीएमसी ने पीएम मोदी पर संकल्पों को लेकर तंज कसा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'प्रधानमंत्री के भाषण में कुछ नया नहीं- वेणुगोपाल
उनका कहना था, 'प्रधानमंत्री के भाषण में कुछ नया नहीं है। सिर्फ कांग्रेस के खिलाफ आरोप लगाए हैं। हमने कल और आज खुलासा कर दिया कि पूरी सरकार अदाणी के लिए चल रही है। जिस तरह से आरएसएस और हिंदू महासभा ने पहले दिन से संविधान का विरोध किया था, इसका भी खुलासा हुआ है।' इस दौरान केसी वेणुगोपाल ने दावा किया, 'राहुल गांधी के भाषण के समय प्रधानमंत्री अनुपस्थित थे, गृह मंत्री अनुपस्थित थे। या तो वे राहुल गांधी का सामना करने से डरे हुए हैं या फिर वे विपक्ष में विश्वास नहीं करते हैं।'
#WATCH | Delhi: On PM Narendra Modi's speech, Congress MP KC Venugopal says, "... There is nothing new in his speech. Only a blame game against Congress. Yesterday and today we exposed them that their government is now running for Adani. They are talking about the Constitution… pic.twitter.com/YDbgEK0aGS
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 14, 2024
प्रधानमंत्री ने मुझे बिल्कुल बोर कर दिया- प्रियंका गांधी
वहीं पीएम मोदी के बयान पर वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ भी नया या रचनात्मक नहीं कहा। उन्होंने मुझे बिल्कुल बोर कर दिया... मुझे लगा कि वे कुछ नया कहेंगे। उन्होंने 11 खोखले वादों के बारे में बात की। अगर उनमें भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस है, तो उन्हें कम से कम अदाणी पर बहस करनी चाहिए।
#WATCH | Delhi: On PM Narendra Modi's speech, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, "PM Narendra Modi did not speak anything new or constructive. He absolutely bored me... I thought he would say something new. He spoke about 11 hollow promises. If he has zero tolerance towards… pic.twitter.com/F3Vf5WDGAS
— ANI (@ANI) December 14, 2024
तृणमूल कांग्रेस ने संकल्पों पर कसा तंज
वहीं पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस ने भी पीएम मोदी के लोकसभा में दिए भाषण पर निशाना साधा है। तृणमूल कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अघोषित संकल्प - मणिपुर पर चुप रहना।
The Unmentioned Sankalp of PM @narendramodi — To remain silent on Manipur.
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) December 14, 2024
बता दें कि, लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शनिवार को लोकसभा में कहा कि विपक्षी दल के माथे से यह कलंक कभी नहीं मिट सकेगा। पीएम मोदी ने सदन में 'संविधान के 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा' पर चर्चा का जवाब देते हुए नेहरू-गांधी परिवार पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस परिवार ने हर स्तर पर संविधान को चुनौती दी।