फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On PM Modi birthday Tamil Nadu BJP chief Tamilisai Soundararajan gifted gold rings to newborn

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने नवजात के बीच बांटी सोने की अंगूठी

Mon, 17 Sep 2018 11:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Mon, 17 Sep 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
On PM Modi birthday Tamil Nadu BJP chief Tamilisai Soundararajan gifted gold rings to newborn
नरेंद्र मोदी-तमिलसाईं सुंदरराजन

आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। उनके इस खास दिन को विशेष बनाने के लिए देशभर के भाजपा कार्यकर्ता और अध्यक्ष जुटे हुए हैं। इसी बीच तमिलनाडु में अनोखे ढंग से पीएम मोदी के जन्मदिन को मनाया जा रहा है। सोमवार को यहां नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठी उपहार के तौर पर दी गईं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तमिलसाईं सुंदरराजन जोकि पेशे से डॉक्टर हैं उन्होंने चेन्नई के नगर निकाय द्वारा चलाए जाने वाले सरकारी अस्पताल में जन्मे नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठी भेंट कीं।

विज्ञापन


भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने ट्वीट कर कहा, 'दुनिया के सबसे ज्यादा शक्तिशाली और मशहूर नेता को जन्मदिन की बधाई। भगवान उन्हें अच्छी सेहत और शक्ति दे ताकि भारत को एक मजबूत, विकसित और प्रगतिशाली देश के तौर पर बदलने का उनका नजरिया पूरा हो सके।' तमिलनाडु में राजनीतिक दलों के लिए यह पहला मौका नहीं है जब किसी प्रमुख कार्यक्रम को चिह्नित करने के लिए महंगी वस्तुओं को दिया गया हो।
विज्ञापन


इससे पहले फरवरी में एआईएडीएमके प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जन्मदिन पर उस दिन जन्में सात नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठी भेंट की गई थी। मंत्री डी जयकुमार ने रोयापुरम स्थित सरकारी राजा सर रामास्वामी मुदलियर अस्पताल का दौरा किया था और नवजातों को सोने की अंगूठी भेंट की थीं। पीएम मोदी का आज 68वां जन्मदिन है। जिसे वह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्कूली बच्चों के साथ बिताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी आज काशी की जनता को 557.40 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। इनमें 486.21 करोड़ के 10 लोकार्पण और 71.18 करोड़ रुपये के तीन शिलान्यास शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार की शाम करीब पांच बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकाप्टर से डीरेका आएंगे। डीरेका में थोड़ी देर रुकने के बाद सड़क मार्ग से रोहनिया थाने से आगे स्थित नरउर गांव के प्राथमिक विद्यालय पहुंचेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed