Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On PM face of INDIA bloc Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says Uddhav Thackeray is a Hindutvawadi FACE

INDIA: इंडिया में PM उम्मीदवार के तौर पर जुड़ा एक और नेता का नाम; शिवसेना-UBT ने बताया इस चेहरे को राष्ट्रवादी

Wed, 06 Dec 2023 11:52 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 06 Dec 2023 11:52 AM IST
सार

सांसद संजय राउत ने कहा कि इंडिया एक गठबंधन है। यह तानाशाही से चलने वाला गठबंधन नहीं है। पहले अटल जी के जमाने में जब इंडिया यानी भारत हम चलाते थे, तो हर विषय पर चर्चा की जाती थी। अब किसी ने सवाल उठाया है तो चर्चा हो जाएगी। 

विज्ञापन
On PM face of INDIA bloc Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says Uddhav Thackeray is a Hindutvawadi FACE
Sanjay Raut - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 2024 के लोकसभा चुनाव में चुनौती देने के लिए बने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की अगली बैठक जल्द होने वाली है। जब से 26 विपक्षी दलों का भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) बना है तभी से भाजपा निशाना साध रही है कि इस गठबंधन का पीएम चेहरा कौन होगा। इस पर उद्धव बाल ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि पीएम के चेहरे पर चर्चा की जाएगी। वास्तव में एक चेहरा होना चाहिए। 

विज्ञापन


तानाशाही से चलने वाला गठबंधन नहीं
सांसद संजय राउत ने कहा, 'इस पर चर्चा होगी। इंडिया एक गठबंधन है। यह तानाशाही से चलने वाला गठबंधन नहीं है। पहले अटल जी के जमाने में जब इंडिया यानी भारत हम चलाते थे, तो इस विषय पर चर्चा की जाती थी। अब किसी ने सवाल उठाया है तो हो जाएगी चर्चा। वास्तव में एक चेहरा होना चाहिए। इसमें कोई गलत राय नहीं है।'
विज्ञापन


हिंदुत्ववादी और राष्ट्रवादी चेहरा
उद्धव ठाकरे के चेहरे पर राउत ने पर कहा कि उद्धव ठाकरे एक हिंदुत्ववादी और राष्ट्रवादी चेहरा हैं। लेकिन हम बैठक के बाहर ऐसी कोई बात नहीं कहेंगे, जिससे गठबंधन में कोई दरार पैदा हो। इंडिया गठबंधन के सदस्यों की मंजूरी मिल जिसे मिलेगी वहीं पीएम का चेहरा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली बैठक अब
उन्होंने बताया कि इंडिया गठबंधन की अगली बैठक 16 से 18 दिसंबर के बीच हो सकती है। इस दौरान पीएम का चेहरा सहित कई बातों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा, 'भारत गठबंधन की बैठक आज होनी थी, लेकिन कुछ प्रमुख नेता मौजूद नहीं थे। ममता बनर्जी के घर में शादी है। वही एमके स्टालिन अपने बाढ़ प्रभावित राज्य में राहत अभियान में व्यस्त हैं। इसके अलावा नीतीश कुमार की तबीयत ठीक नहीं है और अखिलेश यादव के पास फिलहाल समय नहीं है। इसलिए यह बैठक 16 या 18 दिसंबर को होगी। चेहरा समेत सब कुछ बैठक में तय किया जाएगा। हम एक साथ हैं और आप 2024 में इसका परिणाम देखेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed