अयोध्या विवाद पर जल्द सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, स्वामी ने जाहिर की खुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट में अटके हुए अयोध्या विवाद पर जल्द ही सुनवाई शुरू हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने खुद एक महीने के अंदर सुनवाई की बात कही है। 7 साल से लंबित केस पर कोर्ट केस की लिस्टिंग करने के आदेश दिए हैं। बता दें कि कोर्ट ने बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर ये फैसला लिया है।
Supreme Court decides to list the Ram Janmabhoomi-Babri Masjid matter as soon as possible, on a petition by Subramanian Swamy. pic.twitter.com/6aMEyyCLJp
— ANI (@ANI_news) July 21, 2017विज्ञापन
कोर्ट की ओर से रामजन्मभूमि मुद्दे पर जल्द सुनवाई की कही जाने पर सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्विटर पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा, श्री राम! आज चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को मैंने राम मंदिर केस के मुद्दे पर पत्र दिया, उन्होंने कहा है कि हम इस पर जल्द ही सुनवाई करेंगे।
JAI SRI RAM!Today in CJI SC court I gave CJI a letter from SC allowing to join the Ram Temple case. CJI said: " Yes now we will list soon"
— Subramanian Swamy (@Swamy39) July 21, 2017
हाल ही में कोर्ट ने मामले की जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया था। कोर्ट की ओर से ऐसे रुख अपनाए जाने पर सुब्रमण्यम ने ट्विटर पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जो लोग मामले को अदालत में लटकाना चाहते हैं ये उनकी कामयाबी है।
इससे पहले कोर्ट दोनों पक्षों को कहा था कि बातचीत से ये विवाद सुलझे तो अच्छा है। कोर्ट ने कहा कि जरूरत पड़ी तो जज भी मध्यस्थता करने को तैयार हैं। लेकिन कोई हल नहीं निकलने पर सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से फिर अपनी याचिका पर कार्यवाही की मांग की गई।