{"_id":"5cf8d54dbdec22071035954b","slug":"on-international-yoga-day-pm-modi-will-give-message-on-environment-and-khadi-through-yoga","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस पर रांची में होंगे पीएम मोदी, योग के साथ पर्यावरण और खादी का देंगे संदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
योग दिवस पर रांची में होंगे पीएम मोदी, योग के साथ पर्यावरण और खादी का देंगे संदेश
Thu, 06 Jun 2019 02:26 PM IST
Sneha Baluni
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
योगासन करते प्रधानमंत्री मोदी (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रांची के प्रभात तारा मैदान में होंगे। इस मैदान से वे योग के जरिए लोगों को योग के महत्व का संदेश देंगे। उनके साथ इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, प्रदेश भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी और कुछ अन्य प्रदेश मंत्री भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में लगभग पचास हजार लोगों के शामिल होने की योजना है।
वर्ष 2015 से शुरू हुए इस कार्यक्रम में प्रतिवर्ष अलग-अलग राज्यों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष यह यूपी की राजधानी लखनऊ में आयोजित किया गया था। झारखंड युवामोर्चा के महामंत्री गुंजन यादव ने बताया कि इस योग दिवस में यह अहम बात होगी कि इस बार योग करने के लिए प्रयोग किए जाने वाले सामान पूरी तरह बायो डीग्रेडेबल होंगे। इसके लिए भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस बार योग करने के लिए आने वाली चटाई भी प्लास्टिक की बजाय खादी धागों की बनी होगी। यानी एक तरह से कहें तो इस कार्यक्रम के साथ-साथ प्रधानमंत्री ने पर्यावरण के मुद्दे को भी जोड़ दिया है। गुंजन यादव के मुताबिक प्रधानमंत्री ने हमेशा खादी के वस्त्रों को बढ़ावा देने की बात की है, लेकिन योग के साथ इसको जोड़ देने से खादी को अतिरिक्त मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
मैदान के आसपास सुरक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन भी पूर्ण सहयोग कर रहा है। प्रदेश के शीर्ष अधिकारियों को कार्यक्रम को सही ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इस कार्यक्रम में आने वाले सभी नागरिकों की सुविधा के लिए अल्पाहार, प्रभात तारा मैदान तक पहुंचने के लिए सुविधा और शौचालय व्यवस्था को लगभग पूरा कर लिया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन