फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On Independence Day of Pakistan, Leadership of Pak talked about Kashmir

स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक की जुबान पर एक ही नाम, कश्मीर

Wed, 14 Aug 2019 09:08 PM IST
Gaurav Pandey जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 14 Aug 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
On Independence Day of Pakistan, Leadership of Pak talked about Kashmir
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : ट्विटर

14 अगस्त, यानी पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस। इस दिन भी पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान की जुबान पर एक ही नाम छाया रहा। वह है कश्मीर। ये दोनों ही नहीं, बल्कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री, आर्मी चीफ, विभिन्न देशों में स्थित पाकिस्तानी दूतावास और पाकिस्तान का सोशल मीडिया, ये सब भी दिनभर कश्मीर का राग अलापते रहे। 

विज्ञापन


पाक सरकार के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर हर दूसरा-तीसरा जो भी ट्वीट आ रहा था, उसमें कहीं न कहीं कश्मीर जुड़ा था।अगर किसी ट्वीट में कश्मीर का जिक्र शब्दों में नहीं था तो उसके नीचे हैश टैग ‘स्टैंड विद कश्मीर’ मिल जाता। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाक की बौखलाहट कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। पाक का स्वतंत्रता दिवस भी इससे अछूता नहीं रहा।
विज्ञापन



स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री इमरान खान कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने हर जगह पर कश्मीर का जिक्र किया। उन्होंने सभी कार्यक्रमों में कश्मीर के लोगों को अपना भाई-बहन बताया। उन्होंने अपने लोगों को यह कह कर गुमराह करने का प्रयास किया कि कश्मीर के लोग संकट से गुजर रहे हैं। पाक राजनीतिक और कूटनीतिक तरीके से कश्मीर के लोगों की लड़ाई लड़ेगा।
 


पाकिस्तान की सरकार के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इमरान खान के अधिकांश ट्वीट में कश्मीर लिखा था। राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी को भी हर जगह कश्मीर याद आ रहा था। उन्होंने भी इमरान खान को फॉलो करते हुए कहा, हम सदा कश्मीरी भाईयों के साथ खड़े हैं। इनके बाद विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का नंबर आया। वे भी लगातार कश्मीर पर दांत पीसते रहे।


बात यहीं पर खत्म नहीं हुई। पाकिस्तान के आर्मी चीफ भी इस राजनीतिक बयानबाजी में शामिल हो गए। वे भी राजनेताओं की भाषा बोलते हुए कहने लगे कि हम कश्मीरी लोगों के साथ खड़े हैं। विभिन्न देशों में स्थित पाकिस्तानी दूतावासों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। 

पाकिस्तानी सरकार ने ट्विटर पर लिखा, तजाकिस्तान में पाक राजदूत ने जब अपना झंडा फहराया तो उनकी जुबान पर कश्मीर था। फ्रांस के पाकिस्तानी दूतावास में भी कश्मीर का जिक्र सामने आया। दिल्ली स्थित उच्चायोग में पाकिस्तानी राजदूत ने कश्मीर पर अपनी भड़ास निकाली। रेडियो पाकिस्तान के ट्विटर हैंडल पर भी अधिकांश ट्वीट कश्मीर को लेकर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed