फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On dhanteras people buying Gold bars modi's photo made on it, this diwali modi will be worshipped

पीएम मोदी को भगवान की तरह मानती है ये महिला, धनतेरस पर करेगी पूजा

Mon, 05 Nov 2018 02:11 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Nov 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
On dhanteras people buying Gold bars modi's photo made on it, this diwali modi will be worshipped
- फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में विपक्ष चाहे कैसी भी चर्चाएं कर लें, लेकिन उनकी छवि कुछ लोगों के लिए प्रधानमंत्री से बढ़कर कहीं ज्यादा है। कोई उनके पहनावे के ढंग का कायल है तो कोई उनके प्रखर भाषणों का लेकिन इन सब से परे कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें भगवान सरीखे समझते हैं।

विज्ञापन


वहीं धनतेरस के मौके पर इन दिनों सूरत में नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के तस्वीर वाले सोने-चांदी की गिल्लियों की खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच आभूषण की दुकान पर पहुंची एक महिला ग्राहक ने बताया कि दिवाली में लक्ष्मी गणेश का पूजन होता है और नरेंद्र मोदी जी भी हमारे लिए भगवान ही हैं।
विज्ञापन


महिला ग्राहक ने मोदी के सोने चांदी की बनी गिल्लियां खरीदी और बताया कि वह उनकी पूजा करेंगी। धनतेरस पर्व पर हमेशा लक्ष्मी गणेश कि मूर्ति, सोने-चांदी के सिक्के और अनेक प्रकार के बर्तन खरीदने की परंपरा है, लेकिन इस बार कुछ अनोखा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ अनोखा करने के लिए आभूषण विक्रेताओं ने मोदी एवं स्वर्गीय वाजपेयी जी कि तस्वीरों के सोने-चांदी कि गिल्लियां बनाई और आश्चर्यजनक इसलिए है क्योंकि लोग उन्हें खरीद रहे हैं और लोगों का यहां तक कहना है कि वे उनकी पूजा भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed