फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On BRS party's manifesto MLC K Kavitha says BJP and Congress got frustrated

Telangana: ‘कांग्रेस की गारंटी टिशू पेपर से भी बदतर’, अपने घोषणापत्र के बचाव में BRS एमएलसी कविता

Mon, 16 Oct 2023 10:18 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 16 Oct 2023 10:18 AM IST
सार

बीआरएस घोषणापत्र पर पार्टी एमएलसी कविता ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी और गर्व है कि पार्टी ने आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए घोषणापत्र जारी किया। यह एक ऐसा घोषणापत्र है जो राज्य ही नहीं देश को एक अलग राह पर ले जाएगा।

विज्ञापन
On BRS party's manifesto MLC K Kavitha says BJP and Congress got frustrated
K KAVITA - फोटो : एएनआई

विस्तार

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। वहीं, रविवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्रीय समिति (बीआरएस) अध्यक्ष के चंद्रशेखर ने हैदराबाद में पार्टी के घोषणा पत्र का एलान किया। घोषणापत्र जारी होने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई। अब बीआरएस की एमएलसी के कविता ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र देखकर भाजपा और कांग्रेस बौखला गई है। 

विज्ञापन


बीआरएस घोषणापत्र पर पार्टी एमएलसी कविता ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी और गर्व है कि बीआरएस ने आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए घोषणापत्र जारी किया। यह एक ऐसा घोषणापत्र है जो राज्य ही नहीं देश को एक अलग राह पर ले जाएगा। उन्होंने कहा, ‘हम बहुत अच्छी नीति-निर्माण में हैं और हमने इसे जारी रखा है। हमारा घोषणापत्र हमारे नेता के दिमाग का बहुत स्पष्ट प्रतिबिंब है।’

विज्ञापन

कविता ने पहले कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘बीआरएस का घोषणापत्र हमेशा की तरह गरीबों के विकास से जुड़ा हुआ है। यह देखकर कांग्रेस और भाजपा बौखला गई है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी कहते हैं कि हमारा घोषणापत्र एक रफ पेपर है, अगर हमारा घोषणापत्र रफ पेपर है तो कांग्रेस पार्टी की गारंटी टिशू पेपर से भी बदतर है। कांग्रेस पार्टी 65 साल सरकार में रही, लेकिन क्या उन्होंने कभी किसानों को प्रोत्साहन देने के बारे में सोचा?’

विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरएस एमएलसी ने आगे भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि साढ़े नौ साल के कार्यकाल में भाजपा ने तेलंगाना के लिए एक भी स्पेशल प्रोजेक्ट नहीं दिया। उन्होंने हमेशा तेलंगाना को नकारा। कल जी किशन रेड्डी बीआरएस के घोषणापत्र पर बोल रहे थे। 

उन्होंने कहा, ‘हम रेड्डी से पूछते हैं उनका दो करोड़ रोजगार और रेलवे प्रोजेक्ट के वादे का क्या हुआ? आपने 10 सालों में जितनी बातें की उनमें से कुछ भी पूरी नहीं की।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed