{"_id":"5bf68568bdec22418c7a78f8","slug":"on-board-drunk-passenger-disrupt-indigo-flight-to-take-off-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की हालत में यात्री ने किया हंगामा, वापस लौटा इंडिगो का विमान ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नशे की हालत में यात्री ने किया हंगामा, वापस लौटा इंडिगो का विमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Nov 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे की हालत में यात्री ने विमान में किया हंगामा
- फोटो : PTI
इंडिगो के विमान में एक यात्री नशे की हालत में सवार हो गया। उसने चालक दल के साथ लड़ाई की और उनका निर्देश मानने से भी इनकार कर दिया। घटना मंगलवार रात की है। यात्री ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान के टेक ऑफ को बाधित किया।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
टेक्सी वे पर पहुंचने के बाद विमान को दोबारा टर्मिनल पर लौटना पड़ा। हैदराबाद के लिए उड़ान भरने के कुछ देर पहले ही विमान लौटा। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि जैसे ही विमना रनवे पर पहुंचा वैसे ही यात्री अपनी सीट से खड़ा हो गया। उसने दोबारा बैठने और चालक दल के निर्देशों को मानने से भी मना कर दिया। एयरलाइन्स ने सीआईएसएफ को फोन किया जिसके बाद यात्री को विमान से उतारा गया। उसे हिरासत में लिया गया और बाद में रिहा कर दिया गया।
सीआईएसएफ के अधिकारी ने कहा, "रात के करीब 11.30 बजे हमें फोन आया, हमें बताया गया कि यात्री ऑनबोर्ड विमान में परेशानी खड़ी कर रहा है। यात्री नशे की हालत में था और उसकी वजह से विमान को वापस आना पड़ा। वह चालक दल के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा था।"
एक अन्य अधिकारी ने कहा, "हमें बताया गया है कि इंडियो का विमान 6ई-767, जिसने हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी, टैक्सी वे से ही 175 यात्रियों के साथ वापस लौट रहा है। हमने अपने कर्मचारियों को विमान में भेजा और उस यात्री को बाहर निकाला गया। उस यात्री के साथ एक और यात्री भी था, वह भी विमान से उतर गया। दोनों यात्रियों को इंडिगो का सिक्योरिटी स्टाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई के लिए डोमेस्टिक एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन लेकर गया।"
मामले पर डिप्टी कमीश्नर संजय भाटिया ने बताया कि एयरलाइन्स ने यात्री के खिलाफ कोई औपचारिक शिकायत नहीं की थी। उस यात्री को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया। वहीं एयरलाइन्स ने मामले पर कुछ भी कहने से मना कर दिया।