फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   on anitha suicide, her father ask what wrong she had done

NEET के खिलाफ लड़ने वाली छात्रा ने किया सुसाइड, छात्रों ने शुरू किया आंदोलन

Sat, 02 Sep 2017 02:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 02 Sep 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
on anitha suicide, her father ask what wrong she had done

मेडिकल में एडमिशन का सपना देखने वाली अनीथा ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली, उसके पिता का कहना है कि वह काफी मुश्किल परिस्थितियों में नेशनल इलिजबिलिटी इंट्रेंस टेस्ट (NEET) की तैयारी कर रही थी। उन्होंने कहा वह एनईईटी की परीक्षा को लेकर चिंतित थी। उसने क्या गलत किया था, इस बात का जवाब कौन देगा?

विज्ञापन


बता दें कि एनईईटी की तैयारी करने वाली अनीथा ने शुक्रवार को तमिलनाडु के अरयालपुर जिले में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। गौरतलब है कि, अनीथा ने सुप्रीम कोर्ट में मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए एनईईटी को अनिवार्य करने के लिए खिलाफ याचिका दायर की थी। 
विज्ञापन


पढ़ें: SC का आदेश, NEET के जरिये कराएं मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश
विज्ञापन
विज्ञापन


अनीथा डॉक्टर बनना चाहती थी और उसने 12वीं में 1200 में से 1176 अंक हासिल किए थे। उसने इंजीनियरिंग के लिए 200 में से 199.75 और मेडिकल के लिए 196.75 अंक प्राप्त किए थे। जिस कारण उसे बिना एनईईटी के ही किसी भी स्ट्रीम में एडमिशन मिल सकता था।

हालांकि एनईईटी में उसका स्कोर 86 परसेंटाइल था। जिसके बाद उसने एनईईटी लागू करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। अनीथा के परिवार का कहना है कि उसने इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमीशन लेने से मना कर दिया था, क्योंकि वह एक डॉक्टर बनना चाहती थी। 

स्टूडेंट फेडरेशन के सदस्य कर रहे आंदोलन

on anitha suicide, her father ask what wrong she had done
स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया - फोटो : ANI

गौरतलब है कि एनईईटी को मेडिकल और डेंटल कॉमेज में एडमिशन के लिए पिछले साल अनिवार्य कर दिया गया था, लेकिन तमिलनाडु इस फैसले के खिलाफ था। राज्य सरकार एनईईटी में तमिलनाडु के बच्चों के लिए छूट चाहती थी। 

राज्य सरकार ने छूट के लिए दो बार अध्यादेश तैयार किया, जिसे कानून और मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मंजूरी भी दे दी थी। लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे खारिज करते हुए अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल को वापस कर दिया कि यदि राज्य की मांग को स्वीकार किया गया तो अन्य राज्यों भी इसी तरह की मांग करेंगे। 

अनीथा की आत्महत्या के बाद स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों ने चेन्नई में प्रदर्शन शुरु कर दिया है। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed