फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Omicron variant of Coronavirus symptoms safety here is all you need to know in Hindi

Omicron Variant: पिछले वैरिएंट से कहीं अधिक संक्रामक है ओमिक्रॉन, जानिए लक्षण और कैसे करें बचाव

Thu, 02 Dec 2021 08:59 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 02 Dec 2021 08:59 PM IST
सार

डेल्टा के रूप में तबाही मचा चुका कोरोना वायरस अब ओमिक्रॉन के स्वरूप में एक बार फिर दुनिया के सामने है। इस रिपोर्ट में जानिए इस वैरिएंट से संक्रमण के चलते मरीजों में क्या लक्षण दिख रहे हैं और इससे कैसे बचा जाए...

विज्ञापन
Omicron variant of Coronavirus symptoms safety here is all you need to know in Hindi
कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षण। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी का संकट एक बार फिर दुनिया के सामने मंडराने लगा है। इसका नया वैरिएंट ओमिक्रॉन सामने आने के साथ दुनियाभर के कई देशों में इससे संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। भारत में दूसरी जानलेवा लहर का कारण बनने वाले कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से भी इसे खतरनाक माना जा रहा है। हालांकि, इस वैरिएंट के बारे में वैज्ञानिक अभी तक कुछ स्पष्ट कह पाने की स्थिति में नहीं हैं। इस वैरिएंट में लगभग 32 म्यूटेशन देखे गए हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा म्यूटेशन लैम्डा वैरिएंट में मिले थे, जिनकी संख्या सात थी।

विज्ञापन


ओमिक्रॉन वैरिएंट यानी बी.1.1.529 सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था। इसके बाद से यह दुनियाभर के कई देशों में पहुंच चुका है। भारत में भी इसके दो मामले सामने आ चुके हैं। अभी तक इससे संक्रमण के लक्षणों के बारे में भी कुछ विशेष जानकारी सामने नहीं आ पाई है। वैज्ञानिकों को इन सवालों के जवाब ढूंढने में अभी कुछ सप्ताह लगने के आसार हैं। हालांकि, जहां-जहां कोरोना वायरस का यह वैरिएंट पहुंच चुका है वहां पर सामने आए मरीजों को देखते हुए इसके कुछ लक्षण और विशेषताएं निर्धारित की जा सकती हैं। 

विज्ञापन

जानिए ओमिक्रॉन वायरस के लक्षणों के बारे में

  • ओमिक्रॉन वैरिएंयट से संक्रमित मरीजों में अत्यधिक थकान देखने को मिली है।
  • मरीजों के ऑक्सीजन के स्तर में कोई गंभीर गिरावट देखने को नहीं मिली है।
  • मरीजों ने मांसपेशियों में दर्द, गला खराब होने और सूखी खांसी की शिकायत की है।
  • डॉक्टरों के अनुसार कुछ मरीजों में ही तेज बुखार की समस्या सामने आई है।
  • ओमिक्रॉन संक्रमित अधिकांश मरीजों को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है।


दक्षिण अफ्रीका के गुआटेंग में जनरल प्रैक्टिशनर डॉ. अनबेन पिल्लै ने बताया कि अभी तक जो मामले सामने आए हैं वह बहुत हल्के हैं और मरीजों में फ्लू जैसे लक्षण देखने को मिले हैं। इसके अलावा उन्हें सूखी खांसी, बुखार, रात में पसीना और शरीर में दर्द की शिकायत भी हुई है। बता दें कि गुआटेंग प्रांत में संक्रमण के 81 फीसदी नए मामले सामने आए हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. एंजेलिक कोएट्जी का कहना है कि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण के लक्षण बहुत हल्के लेकिन काफी अलग हैं।


कोरोना के वैरिएंट्स से कैसे रहें सुरक्षित?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना वायरस के किसी भी वैरिएंट से सुरक्षित रहने के लिए बचाव के उपायों को हमेशा उपयोग में लाना चाहिए। वैरिएंट कोई भी हो अगर मास्क लगाने, हाथ सही से धोने और शारीरिक दूरी के नियमों का नियमित तरीके से पालन किया जाए तो संक्रमण की आशंका ही काफी कम हो जाती है। इसके अलावा कोरोना वायरस रोधी टीका भी वायरस से सुरक्षा प्रदान करता है। टीके की दोनों खुराकें ले चुके लोगों में गंभीर संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। ओमिक्रॉन पर टीके के बेअसर होने की संभावना कम ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed