फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Omicron Variant: know why experts are warning over cloth face mask

Omicron Variant: ओमिक्रॉन की दस्तक और कपड़े के मास्क, जानिए विशेषज्ञ क्यों कर रहे हैं आगाह 

Thu, 23 Dec 2021 05:32 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 23 Dec 2021 05:32 PM IST
सार

अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से फैल रहा है और दुनिया भर की सरकारें इसके प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबंधों को कड़ा कर रही हैं।

विज्ञापन
Omicron Variant: know why experts are warning over cloth face mask
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

ओमिक्रॉन एक बार फिर लोगों को अपने रंगीन, दोबारा इस्तेमाल लायक कपड़े से बने फेस मास्क का उपयोग करने से पहले दो बार सोचने पर मजबूर कर रहा है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के प्रोफेसर ट्रिश ग्रीनहाल ने कहा कि वे वास्तव में अच्छे या भयानक हो सकते हैं, लेकिन ये इस बात पर निर्भर करता है कि किस कपड़े का उपयोग किया जाता है। सामग्रियों के मिश्रण से बने डबल या ट्रिपल-लेयर मास्क अधिक प्रभावी हो सकते हैं। लेकिन ग्रीनहाल के अनुसार अधिकांश कपड़ों के कवर सिर्फ फैशन का सामान हैं। 

विज्ञापन


दुनिया भर में कड़े प्रतिबंध लागू 
अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से फैल रहा है और दुनिया भर की सरकारें इसके प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबंधों को कड़ा कर रही हैं। इस महीने की शुरुआत में ब्रिटेन ने सार्वजनिक परिवहन, दुकानों और कुछ इनडोर स्थानों पर मास्क पहनना फिर से अनिवार्य किया है। इससे पहले गर्मियों में नियमों में ढील दी गई थी। महामारी के दौरान अलग-अलग जगहों के अधिकारियों ने अलग-अलग बातें कही हैं कि स्वस्थ लोगों को कब और कहां फेस मास्क पहनना चाहिए और किस तरह के मास्क का चयन करना चाहिए।
विज्ञापन


ग्रीनहाल कहते हैं, कपड़े को किसी भी तरह के स्वास्थ्य मानक को पूरा नहीं करना पड़ता है। इसके विपरीत उदाहरण के लिए, एन 95 रेस्पिरेटर मास्क बनाने वालों को यह सुनिश्चित करना होता है कि वे 95 फीसदी कणों को फिल्टर करते हों। फिर भी अगर मास्क आपकी नाक और मुंह को ठीक से कवर नहीं करता है तो इसका अच्छा फिल्टर करना बेकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीनहाल ने कहा कि आपको मास्क के जरिए आसानी से सांस लेने में सहूलियत होनी चाहिए। पर्यावरण के मद्देनजर या पैसे की बचत करने वाले उपभोक्ता कपड़े के मास्क पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें धोया जा सकता है। लेकिन अब दोबारा इस्तेमाल किए जाने लायक मास्क भी उपलब्ध हैं जो फिल्टर मानकों को भी पूरा करते हैं। ओन्टारियो के साइंस एडवाइजरी टेबल के प्रमुख पीटर जूनी ने पिछले हफ्ते सीटीवी न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि असल बात यह है कि अगर आपके पास सिंगल-लेयर है, तो फिल्टर की क्षमता बिल्कुल न्यूनतम होगी और इसे लगाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed