फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Omicron cases in India so far, 9195 new COVID19 cases reported in the last 24 hours active case

चिंता: 'ओमिक्रॉन' वैरिएंट ने दे दी कोरोना संक्रमण को रफ्तार, एक ही दिन में बढ़ गए 44 फीसदी तक मरीज

Wed, 29 Dec 2021 01:00 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 29 Dec 2021 01:00 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट से 781 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 238 ओमिक्रॉन मरीजों के साथ दिल्ली एक बार फिर से टॉप पर पहुंच गई है जबकि 167 संक्रमितों के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
Omicron cases in India so far, 9195 new COVID19 cases reported in the last 24 hours active case
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' ने अब देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार और तेज कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट से 781 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 238 ओमिक्रॉन मरीजों के साथ दिल्ली एक बार फिर से टॉप पर पहुंच गई है जबकि 167 संक्रमितों के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है। वहीं 73 मामलों के साथ गुजरात तीसरे स्थान पर है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 86 दिनों के लिए दैनिक सकारात्मकता दर 0.79 फीसदी है जबकि पिछले 45 दिनों के लिए साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.68 फीसदी है। वहीं भारत में सक्रिय मामले वर्तमान में 77,002 पर है। 

विज्ञापन


ओमिक्रॉन के चलते कोरोना के दैनिक मामलों में 44 फीसदी की वृद्धि
वहीं ओमिक्रॉन वैरिएंट से हो रहे संक्रमण के कारण कोरोना मरीजों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,195 मामले सामने आए हैं जो कि मंगलवार के आंकड़े(6358) की तुलना में 44 फीसदी अधिक है। वहीं बीते 24 घंटे में 302 लोगों की मौत भी हुई। देश में कुल मृतकों की संख्या 4,80,592 हो गई, जबकि अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,48,08,886 हो गई।
विज्ञापन


यहां पढ़ें राज्यवार ओमिक्रॉन के आंकड़े
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में शुरू हो चुकी है कोरोना की तीसरी लहर: नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य में कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 47 नए मामले सामने आए हैं। 

अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस में कोरोना विस्फोट
अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस समेत अन्य देशों में कोरोना के मामलों में लगातार तेजी देखी जा रही है। ऐसा लग रहा है कि हालात पिछली लहर जैसी होने वाली है। ब्रिटेन में बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 1,29,471 मामले सामने आए हैं वहीं अमेरिका में साप्ताहिक संक्रमण में 57.7 फीसदी की वृद्धि देखी जा रही है। अमेरिका में 76 फीसदी लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए जा रहे हैं। फ्रांस में दैनिक 1,00,000 से अधिक संक्रमण के मामले सामने आने के बाद कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed