फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Omicron Alert: person returned from African country Zambia to Pune found Corona infected , genome sequencing is being done

Omicron Alert in India : अफ्रीकी देश जाम्बिया से पुणे लौटा व्यक्ति कोरोना संक्रमित, कराई जा रही जीनोम सीक्वेंसिंग 

Tue, 30 Nov 2021 09:23 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 30 Nov 2021 09:23 PM IST
सार

ओमिक्रॉन वैरिएंट को घातक बताया जा रहा है। यह अब तक विश्व के 15 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। गनीमत है कि भारत में अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
Omicron Alert: person returned from African country Zambia to Pune found Corona infected , genome sequencing is being done
ओमिक्रॉन वेरिएंट(सांकेतिक) - फोटो : Pixabay

विस्तार

ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर विश्वभर में फैली दहशत के बीच देश में भी अफ्रीकी देशों से आने वाले लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। हालांकि इनमें से किसी के भी ओमिक्रॉन से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है। खबर है कि जाम्बिया से पुणे लौटा एक व्यक्ति कोरोना से पीड़ित है। उसके सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है। 

विज्ञापन


ओमिक्रॉन वैरिएंट को घातक बताया जा रहा है। यह अब तक विश्व के 15 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। गनीमत है कि भारत में अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है। जाम्बिया से पुणे लौटे व्यक्ति में कोरोना का कौनसा वैरिएंट है, यह अभी पता नहीं चला है। जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट आने के बाद उसके संक्रमण का ब्योरा मिल सकेगा। 
विज्ञापन


20 नवंबर को जाम्बिया से मुंबई लौटा था
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार 25 नवंबर को जाम्बिया से पुणे लौटा यह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। वह 20 नवंबर को जाम्बिया से मुंबई लौटा और फिर वहां से टैक्सी से पुणे की आया। उसकी उम्र 60 साल का है। उसमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं। वह घर पर ही आइसोलेशन में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली लौटा व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिला था। हालांकि उसमें भी ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है। उधर, कर्नाटक में भी दक्षिण अफ्रीका से लौटे दो लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से एक का वैरिएंट मौजूदा डेल्टा वैरिएंट से भिन्न पाया गया है। इसके भी ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है। 

दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटा व्यक्ति भी संक्रमित
उधर, दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटा एक युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। वह 21 नवंबर को आया था। हवाई अड्डे पर की गई जांच में वह निगेटिव पाया गया था, लेकिन सात दिन बाद किए गए टेस्ट में वह संक्रमित मिला। इसके बाद उसके एक परिजन व नौकर भी संक्रमित हो गया।

महाराष्ट्र में 6 यात्री संक्रमित
महाराष्ट्र में दक्षिण अफ्रीका और अन्य जोखिम वाले देशों से लौटे 6 यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसमें मुंबई, कल्याण-डोंबिवली, मीरा भयंदर और पुणे में 1-1 और पिंपरी चिंचवाड़ में नाइजीरिया से लौटे 2 लोग संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि इन सभी लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं और उनके कॉन्टैक्ट्स को भी ट्रेस किया जा रहा है। इनमें हल्के लक्षण पाए गए हैं। सभी को निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed