{"_id":"5803fbda4f1c1b762b291710","slug":"omar-abdullah-subjected-to-secondary-immigration-check-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर अब्दुल्ला को न्यूयॉर्क हवाईअड्डे पर रोका, दो घंटे तक की चेकिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उमर अब्दुल्ला को न्यूयॉर्क हवाईअड्डे पर रोका, दो घंटे तक की चेकिंग
एजेंसी/ न्यूयॉर्क
Updated Mon, 17 Oct 2016 03:44 AM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : File Photo
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को न्यूयॉर्क हवाईअड्डे पर दो घंटे तक रोक कर रखा गया। उन्हें दोबारा इमिग्रेशन चेकिंग से गुजरना पड़ा। हालांकि उमर ने इसे मजाक में लिया और कहा कि जब भी वह अमेरिका जाते हैं तो उनके साथ यह होता है। लेकिन यह जरूर कहा कि इस तरह की रेंडम चेकिंग लगातार थकाऊ होती जा रही है।
न्यूयॉर्क हवाईअड्डे से एक के बाद एक ट्वीट करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि उन्हें एक और इमिग्रेशन चेकिंग के दौर से गुजरना पड़ रहा है। अपनी तीन अमेरिका यात्राओं में उन्हें तीन बार इस तरह की चेकिंग का सामना करना पड़ा है।
उन्होंने कहा- लेकिन अब यह थका देने वाली प्रक्रिया बनती जा रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- मैं होल्डिंग एरिया में दो घंटे बिता चुका हूं। जब भी मैं यूएस आता हूं मेरे साथ यह होता है। शाहरुख की तरह मैं तो पोकेमान भी नहीं पकड़ सकता। उमर को न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलना है।