{"_id":"57ba7fda4f1c1b8e63d4f8c6","slug":"omar-abdullah-arrive-at-south-block-to-meet-pm-on-j-k-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में तनावः उमर अब्दुल्ला की अगुवाई में पीएम से मिलने पहुंचा प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कश्मीर में तनावः उमर अब्दुल्ला की अगुवाई में पीएम से मिलने पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला नई दिल्ली
Updated Mon, 22 Aug 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के विपक्षी दल के नेता उमर अबदुल्ला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंच गया है। यह प्रतिनिधिमंडल जंम्मू-कश्मीर की स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी से चर्चा करेगा। कश्मीर में हिंसा और कर्फ्यू के लंबे दौर के बाद शुरू हुई सियासत के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर विपक्षी दलों के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
इस 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता उमर अब्दुल्ला कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात कर पूरे मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया था। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया था कि राज्य की समस्या विशुद्ध रूप से राजनीतिक है, मगर केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार इस समस्या का प्रशासननिक हल निकालने में जुटी है।
विज्ञापन