फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Om Prakash Rawat Appointed New Chief Election Commissioner

ओम प्रकाश रावत होंगे देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त, 23 जनवरी को संभालेंगे पद

Sun, 21 Jan 2018 08:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Jan 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
Om Prakash Rawat Appointed New Chief Election Commissioner
ओमप्रकाश रावत को नया मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) नियुक्त किया गया है। कानून मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, वह सोमवार को रिटायर हो रहे मौजूदा सीईसी एके जोती की जगह लेंगे। रावत इस समय चुनाव आयुक्त हैं।
विज्ञापन


उनके अलावा पूर्व वित्त सचिव अशोक लवासा को नया चुनाव आयुक्त बनाया गया है। आयोग में सुनील अरोरा भी चुनाव आयुक्त हैं। रावत मध्य प्रदेश कैडर के 1977 बैच के रिटायर आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने भौतिकी में बीएससी एवं एमएससी किया है। इसके अलावा उन्होंने ब्रिटेन से सामाजिक विकास योजना में भी पोस्ट ग्रेजुएट किया है। 
विज्ञापन


 रावत 23 जनवरी को देश के मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार संभालेंगे। रावत वर्ष 2015 में चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त हुए थे। 

64 वर्षीय रावत केंद्र सरकार समेत कई राज्‍यों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। रावत मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के प्रधान सचिव के अलावा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और ट्राइवल वेलफेयर में भी प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक एक मुख्य चुनाव आयुक्त होता है, जबकि दो अन्य चुनाव आयुक्त के पद होते हैं। राष्ट्रपति की ओर से दोनों चुनाव आयुक्त में से सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त को ही मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्ति की मंजूरी दी जाती है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed