{"_id":"5738ddaa4f1c1b2a4aac70e9","slug":"om-mathur-talks-on-up-state-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिना चेहरे के विधानसभा चुनाव लड़ेगी बीजेपी: ओम माथुर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बिना चेहरे के विधानसभा चुनाव लड़ेगी बीजेपी: ओम माथुर
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन
Updated Mon, 16 May 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी दो-तिहाई बहुमत हासिल करेगी। यह बात उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी ओम माथुर ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। वे रविवार शाम बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आए थे। यूपी में भाजपा के सीएम उम्मीदवार के सवाल के जवाब में माथुर ने कहा कि बीजेपी बिना किसी चेहरे के विधानसभा चुनाव में उतरेगी।
ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शनों के बाद पत्रकारों वार्ता में माथुर ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार ने जो हालात पैदा किए हैं, उससे जनता त्रस्त है। जनता अब भाजपा की ओर देख रही है।
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा प्रदेश में केवल एनडीए के घटक दलों के साथ ही गठबंधन करेगी। इसमें अपना दल भी शामिल है। केंद्र सरकार ने किसानों, गरीबों, मजदूरों और व्यापारियों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई हैं। लेकिन केंद्र सरकार जो भी धन यूपी सरकार को दे रही है, वह न तो किसानों के हित में खर्च हो रहा है न विकास में।
विज्ञापन
ओम माथुर ने विधानसभा के चुनाव में योग्य और जिताऊ प्रत्याशियों को ही टिकट देने की बात कही। इससे पहले उन्होंने बांकेबिहारी मंदिर में फूलबंगले में विराजमान ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। पूजा अर्चना सुरेश गोस्वामी, अशोक गोस्वामी और बब्बू गोस्वामी ने कराई।
इस अवसर पर पूर्व सांसद और जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, अनुराग चतुर्वेदी, यशराज चतुर्वेदी, चिंताहरण चतुर्वेदी, नट्टू पंडित और विपुल पारीक ने स्वागत किया।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने कहा सीएम के लिए तय नहीं उम्मीदवार
राष्ट्रीय लोकदल के साथ भाजपा का कोई गठबंधन नहीं होगा। भाजपा का अपना दल के साथ गठबंधन है और पार्टी उसी के साथ मिलकर 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा कोई नया गठबंधन नहीं होगा। यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का।
कमला नगर में ब्रजक्षेत्र कोषाध्यक्ष नवीन जैन के निवास पर रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश सरकार जनता को भ्रमित कर रही है। केंद्र सरकार को मुसलमानों को आरक्षण देने का प्रस्ताव भेजकर सपा सरकार लोगों को लॉलीपॉप दे रही है। सरकार को अहसास हो गया है कि अगले चुनाव में उसका सफाया होने वाला है। वर्तमान प्रदेश सरकार से समाज का कोई वर्ग संतुष्ट नहीं है।
ओम माथुर ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। आगामी चुनाव को देखते हुए कहा कि भाजपा के खिलाफ प्रदेश में कितने भी गठबंधन हो जाएं, पार्टी इनसे मुकाबला करने में सक्षम है। बता दें कि सपा और बसपा विधानसभा चुनाव के लिए अपने अधिकांश प्रत्याशी घोषित कर चुकी हैं लेकिन भाजपा ने अब तक दावेदारों की सूची तैयार नहीं की है, इस पर ओम माथुर का कहना है कि भाजपा एक संगठनात्मक पार्टी है। यहां एक व्यवस्था के तहत ही प्रत्याशियों का चयन होता है। इसे जल्द कर लिया जाएगा।