{"_id":"6836426d75146b4bb80b6e64","slug":"om-birla-nominates-sambit-patra-two-other-ls-members-to-press-council-of-india-news-in-hindi-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Press Council of India: संबित पात्रा समेत तीन MP प्रेस परिषद में आएंगे; जानिए स्पीकर बिरला के इस फैसले का असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Press Council of India: संबित पात्रा समेत तीन MP प्रेस परिषद में आएंगे; जानिए स्पीकर बिरला के इस फैसले का असर
Wed, 28 May 2025 04:23 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Wed, 28 May 2025 04:23 AM IST
सार
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संबित पात्रा, नरेश म्हस्के और काली चरण मुंडा को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य नामित किया। वहीं राज्यसभा से सुधांशु त्रिवेदी और बृजलाल को नामित किया गया।
विज्ञापन
ओम बिरला
- फोटो : ANI
विस्तार
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा नेता संबित पात्रा सहित सदन के तीन सदस्यों को भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) के लिए नामित किया। पात्रा के अलावा, शिवसेना सदस्य नरेश म्हस्के और कांग्रेस सदस्य काली चरण मुंडा को भी प्रिंट मीडिया के इस अर्ध-न्यायिक निकाय के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इससे पहले राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने भाजपा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी और बृज लाल को प्रेस काउंसिल के सदस्यों के रूप में नामित किया था।
वहीं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अश्विनी के मोहपात्रा को नामित किया, जबकि बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अपने अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा को इस प्रिंट मीडिया वॉचडॉग में भेजा है। साहित्य अकादमी ने अपने सचिव के श्रीनिवासराव को परिषद के सदस्य के रूप में नामित किया है।
ये भी पढ़ें:- Indian Railway: गुजरात में बने 9000 HP के ताकतवर इलेक्ट्रिक इंजन से रेलवे में क्या बदलेगा? क्यों है खास; जानिए
विज्ञापन
प्रेस परिषद की प्रशासनिक संरचना
प्रेस काउंसिल में एक अध्यक्ष और 28 सदस्य होते हैं। 28 सदस्यों में से 13 कार्यरत पत्रकारों के प्रतिनिधि होते हैं। इनमें से छह अखबारों के संपादक और शेष सात संपादकों के अलावा अन्य कार्यरत पत्रकार होते हैं। छह सदस्य अखबारों के मालिक या प्रबंधन से जुड़े व्यक्तियों में से होते हैं। एक सदस्य समाचार एजेंसियों के प्रबंधकों में से होता है।
ये भी पढ़ें:- IMD Weather Forecast: जून में 108% अधिक बारिश का अनुमान; उत्तर-पश्चिम व पूर्वोत्तर भारत में कम वर्षा के आसार
परिषद में संसद के दोनों सदनों के पांच सदस्य होते हैं, जिनमें तीन लोकसभा अध्यक्ष और दो राज्यसभा सभापति की ओर से नामित किए जाते हैं। इसमें यूजीसी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया और साहित्य अकादमी की ओर से तीन सदस्य नामित किए जाते हैं। ये शिक्षा, कानून और साहित्य के क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।