फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Om Birla furious over Sonia's statement of forcibly passing Waqf Bill; said it against parliamentary dignity

Waqf Bill Row: वक्फ बिल को जबरन पारित कराने वाले सोनिया के बयान पर भड़के ओम बिरला; संसदीय गरिमा के खिलाफ बताया

Fri, 04 Apr 2025 01:27 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 04 Apr 2025 01:27 PM IST
सार

कांग्रेस संसदीय पार्टी (CPP) की आम सभा की बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने कहा था कि वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 को जबरन पारित कराया गया। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कड़ी आपत्ति जताई। 

विज्ञापन
Om Birla furious over Sonia's statement of forcibly passing Waqf Bill; said it against parliamentary dignity
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला। - फोटो : ANI

विस्तार

वक्फ संशोधन विधेयक को जबरन पारित कराए जाने वाले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बयान की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भड़क गए। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान एक वरिष्ठ सदस्य का ऐसे आक्षेप लगाना सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है। यह संसदीय लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है।

विज्ञापन


गुरुवार को कांग्रेस संसदीय पार्टी (CPP) की आम सभा की बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने कहा था कि कल लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 पारित हो गया और इसे राज्यसभा में पेश किया जाना है। इस विधेयक को जबरन पारित कराया गया। हमारी पार्टी का रुख स्पष्ट है। यह विधेयक संविधान पर एक हमला है। यह हमारे समाज को स्थायी रूप से ध्रुवीकृत रखने की भाजपा की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'आपने उड़ता तीर क्यों पकड़ लिया?' दिग्विजय पर सुधांशु त्रिवेदी का तंज; अमित शाह ने भी लगाई क्लास
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा अध्यक्ष के सामने यह मुद्दा उठाया। साथ ही इस पर निर्णय देने की मांग की। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ सदस्य, जो इस सदन के सदस्य रहे हैं और वर्तमान में दूसरे सदन के सदस्य हैं, ने संसद भवन परिसर में टिप्पणी की कि वक्फ (संशोधन) विधेयक को जबरन पारित किया गया।



ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में वक्फ विधेयक को चुनौती देने की तैयारी; कांग्रेस जल्द खटखटाएगी अदालत का दरवाजा

उन्होंने कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक पर लोकसभा में 13 घंटे और 53 मिनट तक बहस हुई, जिसमें विभिन्न दलों के कई सदस्यों ने भाग लिया। विधेयक पर तीन बार मत विभाजन हुआ और इसे सदन के नियमों के अनुसार पारित किया गया। इसलिए यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सदन के देर रात तक बैठने और लंबी बहस के बाद विधेयक पारित करने के बावजूद एक वरिष्ठ सदस्य सदन की कार्यवाही पर संदेह कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है। यह संसदीय लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed