फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   old secretariet demolition of old telangana, Work on breaking historic secretariat in Telangana, witness to many historical moments

तेलंगाना में ऐतिहासिक सचिवालय को तोड़ने का काम शुरू, कई ऐतिहासिक पलों का रहा गवाह

Tue, 07 Jul 2020 03:45 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 07 Jul 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
old secretariet demolition of old telangana, Work on breaking historic secretariat in Telangana, witness to many historical moments
सचिवालय को तोड़ने का काम शुरू - फोटो : Twitter

तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव नीत सरकार ने हैदराबाद में स्थित पुराने सचिवालय की इमारत तोड़ने का काम मंगलवार को शुरू कर दिया। यह सचिवालय कई ऐतिहासिक पलों और कई सरकारों के बनने और गिरने का गवाह रहा है।

विज्ञापन


इस सचिवालय की जगह नए सचिवालय परिसर के निर्माण को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं को तेलंगाना उच्च न्यायालय ने कुछ दिन पहले ही खारिज कर दिया जिसके बाद इमारत को तोड़ने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन



आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सचिवालय की इमारत ढहाने का कार्य मगंलवार तड़के शुरू हुआ और यह आज चलेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को ‘एकीकृत सचिवालय नई इमारत’ का डिजाइन जारी किया। केसीआर कार्यालय से जानकारी मिली है कि राव इस डिजाइन को मंजूरी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राहुल ने चीन को लेकर पीएम से पूछे तीन सवाल, कहा- यथास्थिति बनाए रखने का दबाव क्यों नही डाला

पिछले साल 27 जून को राव ने नए प्रशासनिक परिसर की आधारशिला रखी थी लेकिन इसके बाद इस निर्माण का विरोध करते हुए कई याचिकाएं उच्च न्यायालय में डाली गईं जिनमें कहा गया था कि इससे बेवजह राज्य के कोष पर बोझ पड़ेगा।


राज्य सरकार ने पहले ऐसे संकेत दिए थे कि इमारत के निर्माण में 400 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा और यह एक अत्याधुनिक इमारत होगी। विपक्षी पार्टियों ने भी इस निर्माण का विरोध किया है। तेलंगाना में भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता के के कृष्णा सागर राव ने एक बयान में मंगलवार को कहा कि वैश्विक महामारी के बीच केसीआर की झूठी प्रतिष्ठा के लिए इस इमारत को तोड़े जाने का पार्टी कड़ा विरोध करती है।

उन्होंने कहा कि देश भर में मुख्यमंत्री जब अपने-अपने राज्यों में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए ढांचा बनाने में व्यस्त हैं तब ऐसे में तेलंगाना के मुख्यमंत्री मौजूदा ढांचा गिराने में व्यस्त हैं। इस स्थान को कोविड-19 के हजारों मरीजों को रखे जाने में इस्तेमाल किया जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed