फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   oil tanker was taken into the water at a safe distance off the coast of sri lanka after fire

आग लगने के बाद टैंकर को श्रीलंका के तट से सुरक्षित दूरी पर पानी में ले जाया गया

Sat, 05 Sep 2020 06:12 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 05 Sep 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
oil tanker was taken into the water at a safe distance off the coast of sri lanka after fire
एमटी न्यू डायमंड - फोटो : ANI

कुवैत से कच्चा तेल लेकर भारत आ रहे तेल टैंकर में श्रीलंका के तट के पास आग लग गई थी, जिसे अब तट से दूर सुरक्षित पानी में ले जाया गया है। रक्षा अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि अग्निशमन दल के सदस्य आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, तेल का अबतक रिसाव नहीं हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तेल के टैंकर में दो धमाकों के साथ उठी लपटें और दो मीटर की दरार पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया, 'भारतीय तटरक्षक बल और श्रीलंकाई नौसेना के जहाज एवं एएलपी विंगर सहित विमान की मदद से एमटी न्यू डायमंड पोत को श्रीलंका के तट से 35 समुद्री मील दूर सुरक्षित पानी में सफलतापूर्वक ले जाया गया है।'
विज्ञापन


रक्षा विज्ञप्ति के मुताबिक अग्निशमन दल लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है, आग में कमी आई है और अबतक तेल रिसाव की खबर नहीं है। उल्लेखनीय है कि कुवैत से तेल लेकर भारत आ रहे टैंकर में श्रीलंका के पूर्वी तट पर गुरुवार को आग लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे 24 सदस्यीय चालक दल में से एक सदस्य लापता है और अन्य घायल है जबकि चार सितंबर को पोत में दरार देखी गई। पनामा में पंजीकृत टैंकर न्यू डायमंड में 2,70,000 टन कच्चा तेल लदा है और श्रीलंका के पूर्वी जिले अमपारा के संगामानकांडा तट से दूर पोत के इंजन कक्ष से आग लगने की शुरुआत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed