फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   oil ministry increased price of natural gas cng png rates set to rise

प्राकृतिक गैस की कीमत बढ़ाई, महंगी होगी सीएनजी, पीएनजी

Sat, 30 Sep 2017 05:13 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
एजेंसी/ नई दिल्ली  Updated Sat, 30 Sep 2017 05:13 AM IST
विज्ञापन
oil ministry increased price of natural gas cng png rates set to rise
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Midday

सरकार ने शुक्रवार को प्राकृतिक गैस में 16.5 फीसदी की वृद्धि कर दी है। अब इसकी कीमत 2.89 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमबीटीयू) होगी। सरकार ने तीन साल में पहली बार इसकी कीमत बढ़ाई है। इससे उत्पादकों को तो राहत मिलेगी, लेकिन सीएनजी महंगी हो जाएगी।

विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्रालय की प्लानिंग और विश्लेषण सेल ने कहा है कि सरकार ने प्राकृतिक गैस की कीमत 2.48 डॉलर प्रति एमबीटीयू से बढ़ाकर 2.89 प्रति एमबीटीयू कर दी है। यह वृद्धि 1 अक्तूबर से लागू होगी और छह महीने के लिए होगी। यह कीमत वृद्धि सरकारी कंपनी ओएनजीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मौजूदा उत्पादन पर लागू होगी। यह वृद्धि पिछले 1 अप्रैल से पांच बार कीमत घटाने के बाद की गई है।
विज्ञापन


पढ़ें- केन्द्रीय मंत्री बोले- पेट्रोल खरीदने वाले भूखे नहीं मर रहे, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी    
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीए की सरकार ने अक्तूबर 2014 में गैस की कीमतों पर एक फार्मूला तय किया था। जिसके मुताबिक, प्रत्येक छह महीने में गैस की कीमतों की समीक्षा की जाएगी। प्राकृतिक गैस की कीमत वृद्धि का सीधा अर्थ यह है कि सीएनजी और पीएनजी के कच्चे माल की कीमत में वृद्धि होगी। इससे बिजली उत्पादन और उर्वरक बनाना भी महंगा हो जाएगा।

उत्पादकों को होगा फायदा
प्राकृतिक गैस की कीमत में वृद्धि से ओएनजीसी जैसी उत्पादक कंपनियों को फायदा होगा। गैस कीमत में प्रत्येक डॉलर की वृद्धि से सरकारी तेल कंपनियों को सालाना 4000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा। सरकार ने वैकल्पिक ऊर्जा पर आधारित गहरे समुद्र जैसे दुरूह क्षेत्रों में अविकसित गैस की खोज, जिसकी संभावना अनिश्चित है, के लिए कीमत की अधिकतम सीमा भी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed