फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Oil marketing companies raise lower prices says Union Minsiter Hardeep Puri speaks on Ethanol mixing Target news and updates

संसद: तेल कंपनियों को नहीं बताते कि दाम बढ़ाओ या कम करो', चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमत न बढ़ने पर बोले केंद्रीय मंत्री

Thu, 03 Feb 2022 08:22 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 03 Feb 2022 08:22 PM IST
सार

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पुरी ने कहा कि पिछले सात सालों यानी 2014 से 2021 के बीच तेल के दाम 30 फीसदी तक ऊपर जा चुके हैं। हालांकि, तेल की इस बढ़ती कीमत से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं। 

विज्ञापन
Oil marketing companies raise lower prices says Union Minsiter Hardeep Puri speaks on Ethanol mixing Target news and updates
हरदीप सिंह पुरी - फोटो : ANI

विस्तार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतें न बढ़ने को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को लोकसभा में जवाब दिया। मंत्री ने कहा कि सरकार तेल कंपनियों को नहीं बताती कि उन्हें पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने हैं या कम करने हैं। 
विज्ञापन


लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पुरी ने कहा कि पिछले सात सालों यानी 2014 से 2021 के बीच तेल के दाम 30 फीसदी तक ऊपर जा चुके हैं। हालांकि, तेल की इस बढ़ती कीमत से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं। गौरतलब है कि केंद्र में 2014 से ही एनडीए की सरकार है। 
विज्ञापन


भारत में तेल की ऊंची कीमतों पर क्या बोले पुरी?
उन्होंने कहा, "अभी हमारे पास वह स्थिति है कि जितना कच्चा तेल हमें मुहैया कराया जा रहा, वह मांग के हिसाब से कम है। इसलिए पेट्रोल-डीजल के दाम ज्यादा हैं। हम लगातार तेल उत्पादक देशों से संपर्क में हैं और हम ज्यादा से ज्यादा कच्चे तेल की खरीद के जरिए उनसे दाम घटाने की मांग भी कर रहे हैं।" हालांकि, तेल की कीमतों पर एक्सचेंज रेट्स, फ्रेट रेट्स और डीलरों के मार्जिन का असर भी पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने का लक्ष्य 2025 तक पूरा कर लेंगे
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि भारत ने पेट्रोल में नौ प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल कर लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2025 तक देश की तेल कंपनियां 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण (ब्लेंडिंग) के लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगी। मौजूदा समय में गन्ने या अतिरिक्त खाद्यान्न से 10 प्रतिशत एथेनॉल निकाला जाता है। इसे पेट्रोल में (90 प्रतिशत पेट्रोल में 10 प्रतिशत एथेनॉल का मिश्रण) इस उद्देश्य के साथ मिलाया जाता है कि तेल आयात पर निर्भरता कम की जा सके और किसानों को आय का अतिरिक्त स्रोत उपलब्ध कराया जा सके।


पुरी ने लोकसभा में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा, ‘‘जनवरी में हम नौ प्रतिशत के लक्ष्य को पार कर चुके हैं। हमें विश्वास है कि 2025 तक पेट्रोल में नौ प्रतिशत से 20 प्रतिशत ऐथेनॉल मिश्रण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed