{"_id":"64b24dce3d9f69ec5208b564","slug":"officials-said-several-special-gestures-by-france-in-banquet-for-pm-modi-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"France: पीएम मोदी के लिए भोज में फ्रांस से मिले कई विशेष संकेत, 70 साल बाद लूवर म्यूजियम को इसके लिए चुना गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
France: पीएम मोदी के लिए भोज में फ्रांस से मिले कई विशेष संकेत, 70 साल बाद लूवर म्यूजियम को इसके लिए चुना गया
Sat, 15 Jul 2023 01:12 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:12 PM IST
सार
दुनिया की सबसे प्रसिद्ध कला कृतियों में से कुछ लूवर म्यूजियम में स्थित है। आम तौर पर फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर म्यूजियम में काफी भीड़ होती है, लेकिन इस बार पीएम मोदी के भोज के लिए इसे बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आयोजित भोज के दौरान कई विशेष संकेत मिले। अधिकारियों ने शनिवार को यह बात कही। सबसे पहली बात यह है कि पीएम मोदी के सम्मान में शुक्रवार को बैस्टिल दिवस के अवसर पर भोज लूवर म्यूजियम (Louvre Museum) में आयोजित किया गया। पिछली बार इस म्यूजियम में 1953 में महारानी एलिजाबेथ के सम्मान में भोज आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
दुनिया की सबसे प्रसिद्ध कला कृतियों में से कुछ लूवर म्यूजियम में स्थित है। आम तौर पर फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर इस म्यूजियम में काफी भीड़ होती है, लेकिन इस बार पीएम मोदी के भोज के लिए इसे बंद कर दिया गया था। एक अधिकारी ने कहा, यहां तक कि मेनू के थ्रेड में भी भारत के तिरंगे का रंग था, जो फ्रांस के प्रोटोकॉल से हटकर है क्योंकि वे हमेशा फ्रांसीसी रंग ही इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बताया कि मेनू में विशेष रूप से तैयार किए गए शाकाहारी व्यंजन भी शामिल थे।
विज्ञापन