{"_id":"57c601c14f1c1bbf762cc10b","slug":"officer-not-submitted-electricity-bill","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"33 अफसरों ने नहीं चुकाए बिजली विभाग के 31 लाख, IAS-PCS भी शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
33 अफसरों ने नहीं चुकाए बिजली विभाग के 31 लाख, IAS-PCS भी शामिल
रामकुमार रौतेला/मथुरा
Updated Wed, 31 Aug 2016 03:29 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के प्रशासनिक पदों पर तैनाती दौरान उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान मथुरा के कैंपस आवासों में रहे आईएएस और पीसीएस अफसर बिजली का बिल अदा नहीं कर गए हैं। इन अफसरों में आजमगढ़ के वर्तमान डीएम और रिटायर्ड डीआईजी सहारनपुर सहित 33 शीर्ष अफसरों के नाम शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिल भुगतान के लिए शासन में नियुक्ति सचिव को सूची भेज दी है।
मथुरा में मुख्य विकास अधिकारी, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष और सचिव, अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सहित विभिन्न प्रशासनिक पदों पर तैनात अफसरों के आवास की व्यवस्था वेटरनेरी विवि कैंपस स्थित आवासों में है। इन अवासों में विभिन्न जनसुविधाएं भी विश्वविद्यालय के स्तर से प्रदान की जाती हैं, इसमें बिजली भी शामिल हैं। बिजली बिल का भुगतान संबंधित अफसरों को ही करना होता है।
बीते वर्षों के दौरान विवि कैंपस में निवास करने वाले जिले के प्रशासनिक अफसरों ने बिजली का भुगतान नहीं किया है। इन अफसरों पर बकाया 31 लाख रुपये बिजली बिल का नोटिस शासन ने दे दिया है। इसमें आजमगढ़ के वर्तमान डीएम आईएएस सुहास एलवाई और आईएएस एस मथु सालिनी, बिजनौर में रिटायर्ड डीएम वीके पवार, हापुड विकास प्राधिकरण में रिटायर्ड उपाध्यक्ष आरके सिंह, आगरा एडीएम वित्त से रिटायर्ड रामआसरे वर्मा, वर्तमान में नगर आयुक्त फीरोजाबाद रामऔतार रमन, हमीरपुर में एडीएम वित्त डा. राजेश प्रजापति सहित सीआरपीएफ की 16वीं वाहिनी भी शामिल है। बिजली के बकाया बिल पर इन अफसरों पर 5.47 लाख से ज्यादा का सरचार्ज लग चुका है।

इन अफसरों का नाम है शामिल
डेमो पिक
तत्कालीन तैनाती - बकाया बिल
सुहास एलवाई, सीडीओ - 32489
आरके सिंह, सचिव एमवीडीए - 30041
डा. एमएल मिश्रा, सीएमओ - 52887
एस मथु सालिनी, सीडीओ - 9818
राम औतार रमन, सिटी मजिस्ट्रेट - 58322
विनोद कुमार पवार, उपाध्यक्ष एमवीडीए - 14426
डा. राजेश प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट - 72542
शंभूनाथ पांडेय, वरिष्ठ उद्यान अधिकारी - 8803
संजय कुमार वरनवाल, पंचायत राज अधिकारी - 17484
एसएस मिश्रा, एडीएम - 29961
गोपाल दत्त, एडीएम - 20039
रामविलास यादव, सिटी मजिस्ट्रेट- 12025
आरके शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट - 22872
जीएस त्रिपाठी, सचिव एमवीडीए - 7083
एमएल लाल, सिटी मजिस्ट्रेट - 18918
एके राघव, एसपी सिटी - 57383
एससी गुप्ता, एडीएम - 13906
एके राना, एएसपी - 48959
दातादीन पासी, एडीएम - 16339
जीएस भरतलिया, एडीएम - 26445
वीएस भुल्लर, एसडीएम - 3594
पीवी नीलरत्न, एडीएम - 6155
रामसंजीवनी मौर्य, नायब तहसीलदार - 8343
एसएस आशुतोष, एडीएम - 29476
अशोक कुमार सिंह, एडीएम - 155104
एचएस त्रिपाठी, सचिव एमवीडीए - 7609
ओपी आर्य, एडीएम - 71031
राम आसरे वर्मा, सचिव एमवीडीए - 40315
नंदनी जैन, पंचायत राज अधिकारी - 31485