{"_id":"593d69ad4f1c1b336a9bef8e","slug":"offensive-post-released-by-sp-leader-and-his-friends-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी को गोली मारने पर एक करोड़ का रखा इनाम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीएम योगी को गोली मारने पर एक करोड़ का रखा इनाम
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता सुशील यादव पर सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटोशॉप से बनाई गई आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने का आरोप है। यही नहीं उनके एक फेसबुक फ्रेंड ने इस पोस्ट पर सीएम को गोली मारने वाले को एक करोड़ रुपये देने की बात कहकर खलबली मचा दी है। एक भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने सुशील यादव समेत तीन लोगों के बारे में समाज में धार्मिक विद्वेष फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता और अधिवक्ता राजपाल सिंह दिशवार निवासी सासनी का कहना है कि सुशील यादव पुत्र रक्षपाल यादव निवासी सिकंदराराऊ ने नौ जून को फेसबुक पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक फोटो फेसबुक पर पोस्ट किया। इस फोटो में उनको आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। अधिवक्ता ने कहा है कि फोटो जालसाजी कर बनाया गया है।
विज्ञापन
दिशवार ने कहा कि रविवार को वह न्यायालय परिसर में थे। तभी उन्होंने अपने फोन पर यह पोस्ट देखा। इस फोटो से उनकी भावनाओं को काफी ठेस पहुुंची है। फेसबुक पर इस पोस्ट पर सुनील यादव नाम के शख्स ने सीएम को गोली मारने वाले को एक करोड़ रुपये देने की बात कही है, जिसे सपा नेता सुशील यादव और सैयद रहमान इलियास नाम के शख्स ने लाइक भी किया है।
विज्ञापन
अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि तीनों लोग सीएम की हत्या कराना चाहते हैं। तीनों से सीएम योगी की जान को खतरा है, इसलिए इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। दिशवार के
साथ भाजपा और हिंदू जागरण मंच के कई पदाधिकारी मौजूद थे।