{"_id":"5ee616588ebc3e433922c117","slug":"odisha-woman-drags-100-year-mother-on-cot-to-bank-to-withdraw-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा : पेंशन के रुपयों के लिए 100 वर्षीय मां को चारपाई पर लेकर बैंक पहुंची महिला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा : पेंशन के रुपयों के लिए 100 वर्षीय मां को चारपाई पर लेकर बैंक पहुंची महिला
Sun, 14 Jun 2020 05:53 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 14 Jun 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
चारपाई पर अपनी मां को ले जाती महिला
- फोटो : यूट्यूब स्क्रीनशॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के नौपारा में एक महिला ने दावा किया है कि वह अपनी 100 वर्षीय मां की पेंशन के लिए उन्हें एक चारपाई पर बैंक लेकर गई क्योंकि बैंक मैनेजर ने खाताधारक के प्रत्यक्ष सत्यापन की बात कही थी। हालांकि, जिला कलेक्टर ने महिला के दावे का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कि मैनेजर सत्यापन के लिए महिला के घर पहुंचता वह अपनी मां को बैंक ले आई।
विज्ञापन
इस घटना का पता सोशल मीडिया पर एक वीडियो के सामने आने बाद चला, जिसमें नौपारा जिले के बड़गांव गांव में 60 वर्षीय पुंजीमाती देई एक चारपाई घसीटती नजर आ रही हैं, जिसपर उनकी मां लाभे बघेल लेटी हुई हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मार्च में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत कोविड-19 संकट के दौरान गरीबों की मदद के लिए अप्रैल से जून तक के लिए महिला जन धन बैंक खाता धारकों को 500 रुपये मासिक मदद करने का एलान किया था।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक, नौ जून को देई उत्कल ग्रामाीण बैंक की स्थानीय शाखा में अपनी मां के खाते से 1500 रुपये निकालने गई थीं, जिनकी उम्र 100 साल से भी ज्यादा है। हालांकि, बैंक मैनेजर अजीत प्रधान ने कथित तौर पर महिला से कहा कि पैसे निकालने के लिए उसे अपनी मां को लेकर आना होगा।
देई ने दावा किया कि उनकी मां पलंग से उठने की स्थित में नहीं हैं तो उनके पात चारपाई को घसीट कर ले जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। उन्होंने कहा कि जब दोनों लोग बैंक पहुंचे तो मैनेजर ने रुपये निकाल कर उन्हें दे दिए। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद नौपारा की जिला कलेक्टर मधुस्मिता साहू ने कहा कि मैनेजर ने महिला से अगले दिन सत्यापन के लिए उसके घर आने की बात कही थी लेकिन उसके घर आने से पहले ही महिला बैंक पहुंच गई।