फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   odisha: two naxalite killed in crpf encounter

ओडिशा: सुरक्षा बलों ने 6 नक्सलियों को किया ढेर, AK-47 सहित गोला बारूद बरामद

Mon, 14 May 2018 06:08 AM IST
एजेंसी, भुवनेश्वर
एजेंसी, भुवनेश्वर Updated Mon, 14 May 2018 06:08 AM IST
विज्ञापन
odisha: two naxalite killed in crpf encounter
सुरक्षा बलों ने ओडिशा के कंधमाल और बलांगीर जिलों में अलग-अलग मुठभेड़ में रविवार को दो महिला सहित छह माओवादियों को मार गिराया। 
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर पी कोचे ने बताया कि महिला सहित चार नक्सली कंधमाल के सुदुकुंपा जंगल में मारे गए, जबकि नौ लाख के इनामी दो नक्सलियों को बलांगीर के दुदकमाल गांव में मार गिराया गया।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। अभियान के दौरान माओवादी जंगल में बैठक कर रहे थे, सुरक्षा बलों को देख कर उन्होंने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। 
विज्ञापन


उसके बाद जवाबी कार्रवाई में माओवादी मारे गए। मुठभेड़ स्थल से एके-47 सहित आठ राइफल और एक इनसास सहित गोली बारूद बरामद की गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में कोई सुरक्षाकर्मी घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed