फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Train Accident Residents expressed apprehension of dead bodies in the train officials rejected

Odisha Train Accident: रहवासियों ने जताई ट्रेन में शव की आशंका, सर्चिंग के बाद अधिकारी बोले- सड़े हुए अंडे थे

Fri, 09 Jun 2023 08:16 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 09 Jun 2023 08:16 PM IST
सार

सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी ने बकाया कि बहानगर बाजार रेलवे स्टेशन के पास रह रहे लोगों ने बताया कि वहां पड़े कुछ डिब्बों से बदबू आ रही है और वहां कुछ शव अब भी पड़े है। लोगों की शिकायत पर रेलवे ने वहां सर्चिंग शुरू की। वहां जांच में पाया गया कि वहां कोई शव नहीं था।

विज्ञापन
Odisha Train Accident Residents expressed apprehension of dead bodies in the train officials rejected
Odisha Train Accident - फोटो : ANI

विस्तार

बालासोर ट्रेन हादसे के बाद आशंका जताई जा रही थी हादसे में शामिल यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के कुछ डिब्बों में अब भी कुछ शव है। इस आशंका पर सफाई देते हुए एक रेलवे अधिकारी ने कहा कि वह सिर्फ सड़े हुए अंडे थे न कि कोई शव। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी ने बकाया कि बहानगर बाजार रेलवे स्टेशन के पास रह रहे लोगों ने बताया कि वहां पड़े कुछ डिब्बों से बदबू आ रही है और वहां कुछ शव अब भी पड़े है। लोगों की शिकायत पर रेलवे ने वहां सर्चिंग शुरू की। वहां जांच में पाया गया कि वहां कोई शव नहीं था, बल्कि सड़े हुए अंडे वहां पड़े थे। अंडे होने के कारण बदबू आ रही थी। हमने तीन ट्रैक्टरों से उन अंडों को हटवा दिया है और क्षेत्र में सफाई कर दी है। सीपीआरओ चौधरी ने बताया कि सीपीआरओ ने बताया कि रेलवे मंत्रालय ने 22.66 करोड़ रुपये 661 पीड़ित परिवारों के बीच बांटे हैं। साथ ही परिवार ने मृतक के परिवारों को 10 लाश रुपये दिए हैं।

विज्ञापन

ओडिशा सरकार सभी खर्चों का करेगी वहन
नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त सूर्यवंशी मयूर विकास ने बताया कि बालासोर ट्रेन हादसे में 288 लोगों की मौत हुई थी। इनमें से 83 शवों की अब तक पहचान नहीं हुई है। विकास के मुताबिक, सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि कुछ शवों पर कई परिवार एक साथ दावा कर रहे हैं। इस परेशानी से निपटने के लिए हमने डीएनए सैंपलिंग की है और 30 डीएनए सैंपल्स को जांच के लिए दिल्ली एम्स भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने में सात से आठ दिन करीब लग जाएंगे। भुवनेश्वर के डिप्टी कमिश्नर, प्रतीक सिंह ने बताया कि शवों को घरों तक ले जाने तक का खर्चा, डीएनए जांच का खर्चा सहित सभी खर्चों का वहन ओडिशा प्रशासन ही करेगा। परिजनों को इसके लिए चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन राज्यों के हैं सबसे अधिक मृतक
पश्चिम बंगाल और ओडिशा प्रशासन ने साथ मिलकर एम्स भुवनेश्वर में हेल्पडेस्क की शुरुआत की है। एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतर पीड़ित पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा राज्य के रहने वाले थे। सीबीआई, रेलवे सुरक्षा कमिश्नर और जीआरपी ने ट्रेन हादसे की जांच शुरू कर दी है। खुर्दा डीआरएम रिंकेश रॉय को आशंका है कि उपकरणों के साथ छेड़छाड़ की गई है, जिस वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed