फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   odisha train accident photos balasore more then 200 died 900 injured high level investigation ordered

Odisha Train Accident: पलटे डिब्बे, अंदर फंसी मासूम जानें; तस्वीरों में देखिए कितना भयावह था ओडिशा रेल हादसा

Sat, 03 Jun 2023 10:02 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 03 Jun 2023 10:02 AM IST
सार

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रेल की कई बोगियां बुरी तरह से तबाह हो गई हैं। अभी भी दुर्घटनाग्रस्त बोगियों में राहत और बचाव कार्य चल रहा है। 

विज्ञापन
odisha train accident photos balasore more then 200 died 900 injured high level investigation ordered
ओडिशा में रेल हादसे की तस्वीरें - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसा, देश के सबसे बड़े रेल हादसों में से एक है। इस हादसे में अभी तक 238 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 900 के करीब लोग घायल हैं। तीन ट्रेनें हादसे का शिकार हुईं। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रेल की कई बोगियां बुरी तरह से तबाह हो गई हैं। वहीं एक बोगी घटनास्थल से कुछ दूरी पर जाकर गिरी है, जिससे अंदाजा लगा सकते हैं कि टक्कर कितनी जबरदस्त थी। तस्वीरों में देखिए हादसे की भयावहता...
विज्ञापन
Trending Videos

odisha train accident photos balasore more then 200 died 900 injured high level investigation ordered
ओडिशा में रेल हादसे की तस्वीरें - फोटो : पीटीआई
बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई  सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी हादसे की शिकार हुईं। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटनास्थल का दौरा किया और राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

odisha train accident photos balasore more then 200 died 900 injured high level investigation ordered
ओडिशा में रेल हादसे की तस्वीरें - फोटो : पीटीआई
दुर्घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य अभी भी चल रहे हैं। सभी नजदीकी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। एनडीआरएफ की छह टीमें, एसडीआरएफ की चार टीमें, रैपिड एक्शन फोर्स की टीमें, 15 फायर विभाग की टीमें, 30 डॉक्टर, 200 पुलिसकर्मी और 60 के करीब एंबुलेंस घटनास्थल पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन

odisha train accident photos balasore more then 200 died 900 injured high level investigation ordered
ओडिशा में रेल हादसे की तस्वीरें - फोटो : पीटीआई
रेल मंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के लिए 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों के लिए दो लाख रुपए और अन्य घायलों के लिए 50 हजार रुपए के मुआवजे का एलान किया है। वहीं पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए पीएम नेशनल रिलीफ फंड से मृतकों को दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए का मुआवजा देने का एलान किया है।  

odisha train accident photos balasore more then 200 died 900 injured high level investigation ordered
ओडिशा में रेल हादसे की तस्वीरें - फोटो : पीटीआई
हादसे के चलते खड़गपुर डिवीजन के हावड़ा-चेन्नई रूट से गुजरने वाली 18 लंबी  दूरी की ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। हादसे के चलते ओडिशा और तमिलनाडु में एक-एक दिन के शोक का एलान किया गया है। तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन, शिव शंकर और अनबिल महेश भी ओडिशा में घटनास्थल का दौरा करने के लिए रवाना हो गए हैं। 

odisha train accident photos balasore more then 200 died 900 injured high level investigation ordered
ओडिशा में रेल हादसे की तस्वीरें - फोटो : पीटीआई
तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम हादसे की जानकारी के लिए ओडिशा जा रहे हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने ओडिशा के मुख्यमंत्री से बात की है। घटनास्थल पहुंचने के बाद ही मैं कोई जानकारी दे पाऊंगा। तमिलनाडु में भी स्वास्थ्य सेवाओं को तैयार कर दिया गया है। 

odisha train accident photos balasore more then 200 died 900 injured high level investigation ordered
ओडिशा में रेल हादसे की तस्वीरें - फोटो : पीटीआई
हादसे के बाद बालासोर में अस्पतालों के बाहर लोगों की भारी भीड़ है। काफी संख्या में लोग रक्त दान के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। साथ ही राहत और बचाव कार्यों में भी स्थानीय लोग मदद कर रहे हैं। सेना भी राहत कार्यों में जुटी है। 

odisha train accident photos balasore more then 200 died 900 injured high level investigation ordered
ओडिशा में रेल हादसे की तस्वीरें - फोटो : पीटीआई
घटनास्थल पहुंचे रेलमंत्री ने कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। साथ ही रेलवे के सेफ्टी कमिश्नर भी घटनास्थल का दौरा कर अपनी रिपोर्ट देंगे। रेल मंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि फिलहाल उनका फोकस राहत और बचाव कार्यों पर है। 

odisha train accident photos balasore more then 200 died 900 injured high level investigation ordered
ओडिशा में रेल हादसे की तस्वीरें - फोटो : पीटीआई
रेलवे द्वारा हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबर्स पर कॉल करके लोग अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी पा सकते हैं। 
 
odisha train accident photos balasore more then 200 died 900 injured high level investigation ordered
ओडिसा ट्रेन हादसा - फोटो : Social Media
रेल हादसे को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed