फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   odisha train accident cbi investigation starts congress mock said its headline management remeber 2016 kanpur

Train Accident: 'रेल हादसे की CBI जांच, सुर्खियां बटोरने की कोशिश', कांग्रेस ने याद दिलाया 2016 कानपुर हादसा

Tue, 06 Jun 2023 12:31 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 06 Jun 2023 12:31 PM IST
सार

जयराम रमेश ने 2016 के कानपुर रेल हादसे का भी जिक्र किया, जिसमें 150 लोगों की जान चली गई  थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि अभी तक उस मामले में एनआईए ने रिपोर्ट पेश नहीं की है। 

विज्ञापन
odisha train accident cbi investigation starts congress mock said its headline management remeber 2016 kanpur
ओडिशा रेल दुर्घटना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा रेल हादसे की सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि हादसे की जांच सीबीआई से कराने के सरकार के फैसले पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसे सुर्खियां बटोरने की कोशिश करार दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने 2016 के कानपुर रेल हादसे में एनआईए की जांच का भी जिक्र किया है। बता दें कि रविवार शाम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल हादसे की सीबीआई जांच कराने का एलान किया था। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल
कांग्रेस ने ओडिशा रेल हादसे की सीबीआई जांच पर तंज कसते हुए कहा कि बालासोर रेल हादसे पर रेल सेफ्टी कमिश्नर की रिपोर्ट आने से पहले ही सीबीआई जांच का एलान कर दिया गया है। यह और कुछ नहीं बल्कि सुर्खियां बटोरने की कोशिश है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह बातें लिखीं। जयराम रमेश ने 2016 के कानपुर रेल हादसे का भी जिक्र किया, जिसमें 150 लोगों की जान चली गई  थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि अभी तक उस मामले में एनआईए ने रिपोर्ट पेश नहीं की है। 
विज्ञापन


जयराम रमेश ने याद दिलाया 2016 कानपुर रेल हादसा
जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'अब ये क्रोनोलॉजी याद कीजिए- 20 नवंबर को इंदौर-पटना एक्सप्रेस कानपुर के नजदीक पटरियों से उतर गई थी, जिसमें 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 23 जनवरी 2017 में तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने तत्कालीन गृह मंत्री को पत्र लिखकर कानपुर रेल हादसे की जांच एनआईए से कराने की मांग की थी। 24 फरवरी को प्रधानमंत्री ने कानपुर रेल हादसे को साजिश करार दिया। 21 अक्तूबर 2018  को मीडिया खबरों में बताया गया कि एनआईए इस मामले को लेकर कोई चार्जशीट फाइल नहीं करेगी। 6 जून 2023 तक भी इस मामले में कोई रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई है। कोई जवाबदेही नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


खरगे ने भी पीएम मोदी को लिखा था पत्र
इससे पहले सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर रेल हादसे की सीबीआई जांच पर सवाल उठाया था। पत्र में खरगे ने कहा था कि आपराधिक मामलों में जांच एजेंसियां जांच करती हैं लेकिन रेल हादसा एक तकनीकी, संस्थागत और राजनीतिक असफलता है और सीबीआई जांच से इस मामले में जवाबदेही  तय नहीं की जा सकती। बता दें कि शुक्रवार शाम ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई थी और 1100 के करीब लोग घायल हुए हैं। यह देश के सबसे बड़े रेल हादसों में से एक है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed