Odisha Accident: बस-ट्रक की टक्कर में चार की मौत, 20 घायल; ओडिशा के सुंदरगढ़ में NH-143 पर हुआ सड़क हादसा
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला में राष्ट्रीय राजमार्ग 143 पर मंगलवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। राउरकेला से जाजपुर जिले के मंगलपुर जा रही बस की ट्रक से आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा घायल हो गए।

विस्तार
ओडिशा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा सुंदरगढ़ जिला में राष्ट्रीय राजमार्ग 143 पर हुआ। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना मंगलवार रात उस समय हुई जब एक बस राउरकेला से जाजपुर जिले के मंगलपुर की ओर जा रही थी। उसी दौरान बस की सामने से आ रहे एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा चांदीपुर पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। इस दुर्घटना में बस और ट्रक दोनों के ड्राइवरों की भी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस के अंदर फंसे कुछ यात्रियों को स्थानीय लोगों और पुलिस ने बस का हिस्सा काटकर बाहर निकाला। एक घायल यात्री ने बताया कि बस चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया, जिससे बस पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई और फिर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई।