{"_id":"5da72cba8ebc3e93c02b188c","slug":"odisha-senior-bjp-leader-damodar-raut-left-the-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा के वरिष्ठ भाजपा नेता दामोदर राउत ने पार्टी छोड़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा के वरिष्ठ भाजपा नेता दामोदर राउत ने पार्टी छोड़ी
Wed, 16 Oct 2019 08:14 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 16 Oct 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ओडिशा में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। राज्य में 21 अक्तूबर को बीजापुर विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले वरिष्ठ नेता दामोदर राउत ने बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी की गतिविधियों में ही उन्हें शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
राउत इसी वर्ष मार्च में सत्तारूढ़ दल बीजू जनता दल से निकाले जाने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। बीजापुर उपचुनाव से पहले भाजपा छोड़ने वाले पूर्व विधायक अशोक कुमार पाणिग्रही के बाद राउत दूसरे नेता हैं।
विज्ञापन
राउत ने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष बी के पांडा को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा है कि मुझे लगता है कि पार्टी को आम चुनावों के बाद अपने राजनीतिक कार्यक्रमों और नीति-निर्माण प्रक्रिया में मेरी भागीदारी की आवश्यकता नहीं है। मैं इस बात से आहत हूं। राउत 35 साल तक ओडिशा विधानसभा के सदस्य रहे और सात बार कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।
विज्ञापन