फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Search and rescue operation boat capsize at Paradip Port in Jagatsinghpur three remain missing

Odisha: जगतसिंहपुर में पारादीप बंदरगाह पर नाव पलटी, तीन लोग लापता; पांच लोगों को बचाया गया

Tue, 19 Sep 2023 11:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगतसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगतसिंहपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 19 Sep 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Odisha Search and rescue operation boat capsize at Paradip Port in Jagatsinghpur three remain missing
बंदरगाह पर नाव पलटी। - फोटो : सोशल मीडिया।

विज्ञापन

ओडिशा के जगतसिंहपुर में पारादीप बंदरगाह पर एक नाव पलटने की खबर आ रही है। हादसे में तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। उनकी खोज के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जगतसिंहपुर एसपी राहुल पीआर ने कहा कि नाव पर आठ लोग सवार थे। हमने पांच लोगों को बचा लिया है। तीन अभी भी लापता हैं। तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी राहुल पीआर ने कहा कि मछुआरे दो दिनों तक समुद्र में मछली पकड़ने के बाद तट की ओर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी नाव रेत की पट्टी से टकराने के बाद पलट गई। नाव के पलटने की सूचना मिलने के बाद तटरक्षक बल, समुद्री पुलिस, पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण और सीआईएसएफ द्वारा बचाव अभियान शुरू किया गया। पास में बंदरगाह होने और सीआईएसएफ के समय पर कार्रवाई शुरू करने के कारण पांच मछुआरों को बचाया जा सका।


पुलिस अधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान में भारतीय तटरक्षक बल के एक हेलिकॉप्टर की भी सेवा ली जा रही है। हम इस बात का पता लगा रहे हैं कि क्या लापता हुए मछुआरे तैरने में सक्षम थे। वहीं, नाव के मालिक पुरेंद्र बिस्वाल ने कहा कि मछुआरों ने प्रशासन से कई बार समुद्र तट के पास रेत हटाने के लिए कहा था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया, जिसके कारण यह घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed