फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Residence of MLA Pradeep Panigrahi raided, 1440 grams of gold and necklace worth Rs 24 lakh seized

Odisha News: विधायक प्रदीप पाणिग्रही के निवास पर छापा, 1440 ग्राम सोना और 24 लाख का हार जब्त

Mon, 18 Oct 2021 05:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 18 Oct 2021 05:03 PM IST
सार

पाणिग्रही किसी समय सीएम नवीन पटनायक के करीबी थे। पिछले साल उन्हें सत्तारूढ़ बीजद से निकाल दिया गया था।
 

विज्ञापन
Odisha: Residence of MLA Pradeep Panigrahi raided, 1440 grams of gold and necklace worth Rs 24 lakh seized
odisha mla pradeep panigrahi - फोटो : twitter

विस्तार

ओडिशा के गोपालपुर के विधायक प्रदीप  कुमार पाणिग्रही के निवास पर भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो द्वारा मारे गए छापे में 1440 ग्राम सोना और 24 लाख रुपये से ज्यादा का गले का हार जब्त किया गया है।

विज्ञापन

करीब 23 घंटे चली छापा कार्रवाई के बाद आरंभिक रूप से यह खुलासा किया गया है। पाणिग्रही किसी समय सीएम नवीन पटनायक के करीबी थे। पिछले साल उन्हें सत्तारूढ़ बीजद से निकाल दिया गया था। एंटी करप्श्न विजिलेंस के एक अधिकारी ने बताया कि टीम ने पाणिग्रही व उनके रिश्तेदारों के घरों पर भी जांच की। जांच के दौरान 1440 ग्राम सोना व 24.25 लाख रुपये कीमत का डिजाइनर नेकलेस जब्त किया गया।
विज्ञापन

पाणिग्रही व उनके रिश्तेदारों के बैंक खाते जब्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि छापे में मिले दस्तावेजों की जांच विजिलेंस की वित्तीय इकाई व पेशेवर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स व बैंकिंग कंसल्टेंट की टीम करेगी। इसके अलावा जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक सबूत व दस्तावेजों की जांच विजिलेंस की सायबर सेल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व पाणिग्रही के खिलाफ लोकायुक्त के निर्देश पर चार अक्तूबर को एक केस दर्ज किया गया था। विजिलेंस टीम ने भुवनेश्वर व गंजाम जिले में रविवार को करीब 15 ठिकानों पर छापे मारे थे।
जमीन व आभूषण खरीदी के दस्तावेज मिले
विजिलेंस के अधिकारी ने बताया कि छापों के दौरान जमीन व आभूषण खरीदी के दस्तावेज मिले हैं। बैंकों की पासबुक्स, क्रेडिट व डेबिट कार्ड, लैपटॉप्स, मोबाइल फोन्स व अन्य वस्तुएं भी जब्त की गई हैं। छापा कार्रवाई में एसपी विजिलेंस के नेतृत्व में दो एएसपी व 17 डीएसपी भी शरीक थे। इससे पूर्व लोकायुक्त द्वारा कराई गई जांच में पता चला था कि पाणिग्रही ने लोकसेवक रहते हुए मई 2009 से नवंबर 2020 के बीच भारी मात्रा में अवैध लाभ अर्जित किया।

सात माह जेल में रहे थे पाणिग्रही
किसी समय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी रहे पाणिग्रही को नौकरी का फर्जी वादा कर लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 56 वर्षीय विधायक सात माह तक जेल में रहे थे। उनहें इसी साल जून में जमानत मिली है। पिछले साल नवंबर में उन्हें जनविरोधी गतिविधियों के आरोप में सत्तारूए़ बीजू जनता दल ने पार्टी से निकाल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed