फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Posters of Maoists put up in many villages of Kandhamal district, urges people to attack police officers

ओडिशा : कंधमाल जिले के कई गांवों में लगे माओवादियों के पोस्टर, लोगों से पुलिस अधिकारियों पर हमला करने का किया आग्रह

Wed, 01 Dec 2021 03:00 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, फूलबनी
पीटीआई, फूलबनी Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 01 Dec 2021 03:00 AM IST
सार

ओडिशा के कंधमाल जिले के कई गांवों में मंगलवार को माओवादियों के पोस्टर देखे गए। एसडीपीओ जी आर रहगबेंद्र ने कहा कि बल्लीगुडा ब्लॉक में बाराखमा, मिदियाकिया, बटागुडा और रेबिंगिया पंचायतों के गांवों के निवासियों ने सुबह ये पोस्टर चिपके हुए देखे। हस्तलिखित इन पोस्टरों में लोगों को जंगलों में न जाने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
Odisha: Posters of Maoists put up in many villages of Kandhamal district, urges people to attack police officers
maoists- सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ओडिशा के कंधमाल जिले के कई गांवों में मंगलवार को माओवादियों के पोस्टर देखे गए जिसके बाद इलाके में और दहशत फैल गई है। ये पोस्टर भाकपा (माओवादी) के कंधमाल-कालाहांडी-बौध-नयागढ़ (केकेबीएन) डिवीजन द्वारा लगाए जाने का दावा किया गया।

विज्ञापन


उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) जी आर रहगबेंद्र ने कहा कि बल्लीगुडा ब्लॉक में बाराखमा, मिदियाकिया, बटागुडा और रेबिंगिया पंचायतों के गांवों के निवासियों ने सुबह ये पोस्टर चिपके हुए देखे।

विज्ञापन


हस्तलिखित इन पोस्टरों में लोगों को जंगलों में न जाने की चेतावनी दी गई है। क्योंकि कई जगहों पर बम और बारूदी सुरंगें लगाई गई हैं। एसडीपीओ ने कहा कि इसमें लोगों से तलाशी अभियान में तैनात सशस्त्र बलों के अलावा भांग के पौधों को नष्ट करने के लिए आने वाले पुलिस और आबकारी अधिकारियों के संयुक्त दस्ते पर हमला करने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीपीओ रहगबेंद्र ने कहा, पोस्टर में पढ़ा गया है कि सुरक्षाकर्मी इस तरह के ऑपरेशन के दौरान आदतन तरीके से कई मामलों में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और उन्हें प्रताड़ित करते हैं। इसकी एक जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed