फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha police busted racket involved in illegal procurement transportation and selling of cough syrup

Odisha: कफ सिरप की अवैध बिक्री करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, 35 आरोपी गिरफ्तार, बैंक में दो करोड़ फ्रीज

Tue, 14 Mar 2023 02:57 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 14 Mar 2023 02:57 AM IST
सार

बलांगीर के एसपी नितिन कुशलकर ने बताया कि पुलिस ने 35 कफ सिरप माफियाओं को गिरफ्तार किया है। 35 लाख रुपये की कीमत की कफ सिरप की बोतलों को बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
Odisha police busted racket involved in illegal procurement transportation and selling of cough syrup
गिरफ्तार आरोपी, अवैध कफ सिरप - फोटो : एएनआई

विस्तार

ओडिशा पुलिस ने बलांगीर और पड़ोसी जिलों में कफ सिरप की अवैध खरीद, परिवहन और बिक्री में शामिल एक रैकेट का भंडाफोड़ किया। बलांगीर के एसपी नितिन कुशलकर ने बताया कि पुलिस ने 35 कफ सिरप माफियाओं को गिरफ्तार किया है। 35 लाख रुपये की कीमत की कफ सिरप की बोतलों को बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


Hisar: ओडिशा से ट्रक में रखे ट्रैक्टर के टायरों में छिपाकर ला रहे थे गांजा, दो आरोपी काबू, लाखों में है कीमत
विज्ञापन


एसपी नितिन कुशलकर ने कहा, पुलिस ने एक आपूर्ति कंपनी के बैंक खाते में दो करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए हैं। अभियान के दौरान पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, एक महिंद्रा एक्सयूवी वाहन, दो महिंद्रा पिक-अप वैन, एक टाटा एसीई वाहन, दो मोटरसाइकिल 17 मोबाइल फोन, सोने के गहने और अन्य सामान बरामद किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकारी आवास से पुलिस कांस्टेबल का शव बरामद
उधर, ओडिशा के कंधमाल जिले में सोमवार को एक पुलिस कांस्टेबल का शव सरकारी आवास से बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 42 वर्षीय श्रीनिवास घाटला टिकाबली पुलिस थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। उनका शव थाना परिसर में उनके आवास में लटका हुआ पाया गया। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस कांस्टेबल के परिवार ने आरोप लगाया कि श्रीनिवास नौकरी के दबाव के कारण तनाव में थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed