फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Police arrests Haryana man in pan India courier fraud

ओडिशा: अखिल भारतीय कूरियर धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल प्रदेश से पकड़ा गया जालसाज

Wed, 07 Feb 2024 04:47 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 07 Feb 2024 04:47 PM IST
सार

अखिल भारतीय कूरियर धोखाधड़ी मामले में एक आरोपी को ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Odisha Police arrests Haryana man in pan India courier fraud
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 5.58 करोड़ रुपये की अखिल भारतीय कूरियर धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई करते हुए हरियाणा के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बुधवार को मामले में जानकारी दी। ओडिशा के आर्थिक अपराध शाखा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आरोपी की पहचान मोहाली के रजत कुमार के रूप में हुई है, जिसे चार फरवरी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, उसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को भुवनेश्वर लाया गया। 
विज्ञापन


पत्रकार की शिकायत पर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा के भुवनेश्वर की एक पत्रकार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था, जिसके के बाद ओडिशा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पाया कि कूरियर कंपनियों के नाम पर इस्तेमाल किया जा रहा था, जो एक बड़ा घोटाला है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ईओडब्ल्यू को इस घोटाले के असली मास्टमाइंड और दुबई में बैठे जालसाजों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। 
विज्ञापन


मामले से जुड़े अन्य आरोपी को जल्द पकड़ेंगे- ओडिशा पुलिस 
मामले की जानकारी देते हुए ओडिशा पुलिस ने कहा कि धोखाधड़ी से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आर्थिक कार्यालय विंग ने कहा कि अब तक इस मामले में 17 आपत्तिजनक बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed