फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha News Updates Bhubaneswar Baripada Mayurbhanj Politics Crime National News In Hindi

Odisha Updates: 1151 करोड़ की 481 विकास परियोजनाएं शुरू; CM माझी की दो टूक- सरकार अपराध पर नकेल कसने को तैयार

Sun, 01 Sep 2024 03:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 01 Sep 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Odisha News Updates Bhubaneswar Baripada Mayurbhanj Politics Crime National News In Hindi
सीएम मोहन चरण माझी - फोटो : एएनआई

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को विभिन्न जिलों में 1151 करोड़ रुपये की 481 विकास परियोजनाएं शुरू कीं। इसके अलावा सीएम ने 27 नवनियुक्त नगर सेवा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी दिए। सीएम माझी स्थानीय स्वशानस दिवस मनाने के लिए शनिवार को भुवनेश्वर स्थित एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम माझी ने नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने में स्वशासन के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को शहरी क्षेत्रों में पंचायती राज और मौजूदा स्वशासन प्रणाली का बोझ उठाने की जरूरत है। इसके अलावा, भुवनेश्वर में तेजी से हो रहे शहरीकरण का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने निवासियों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार किया। साथ ही आश्वासन दिया कि उनकी सरकार भुवनेश्वर सहित ओडिशा के सभी शहरों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

CM माझी की दो टूक- सरकार अपराध पर नकेल कसने को तैयार
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को अपराधियों से अपने तौर-तरीके सुधारने को कहा। चेतावनी दी कि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनपर नकेल कसने के लिए सरकार वैकल्पिक तरीकों के साथ तैयार है। सीएम माझी ने राज्य में अपराधों में वृद्धि के लिए पूर्ववर्ती बीजू जनता दल (बीजद) सरकार को जिम्मेदार ठहराया। दावा किया कि राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति वर्तमान में पूरी तरह नियंत्रण में है। विधानसभा में गृह विभाग के लिए अनुदान की मांग पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस अपना काम करने में सक्षम है, लेकिन पिछली बीजद सरकार में राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी थी और उसने पुलिस को अपना काम नहीं करने दिया। माझी ने कहा, 'मैं अपराधियों को चेतावनी देता हूं कि वे अपना तौर तरीका सुधार लें, अन्यथा हमारी सरकार उन्हें ठीक करने के लिए वैकल्पिक तरीकों के साथ तैयार है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

जगन्नाथ पुरी मंदिर के लिए 900 करोड़ से अधिक का वार्षिक बजट मंजूर
श्री जगन्नाथ पुरी मंदिर के लिए 913 करोड़ रुपये के वार्षिक बजट को मंजूरी दी गई है। मंदिर के मुख्य प्रशासक अरबिंद कुमार पाधी ने बताया कि श्री गजपति महाराज की अध्यक्षता में श्री जगन्नाथ मंदिर पुरी की प्रबंध समिति की बैठक हुई है। इसमें वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक बजट को मंजूरी दी गई है। बजट परिव्यय 413 करोड़ रुपये है, जिसमें 103 करोड़ रुपये का अधिशेष शामिल है। राज्य सरकार ने 500 करोड़ रुपये के कॉर्पस फंड की घोषणा की है। मंदिर का वार्षिक बजट 913 करोड़ रुपये होगा और अधिशेष लगभग 603 करोड़ रुपये होगा। 

उन्होंने कहा, प्रबंध समिति भक्तों के लिए 'दर्शन' प्रक्रिया को आसान बनाना चाहती है, जिसके लिए हम अधिक विशाल और वातानुकूलित 'नाट्य मंडप' बनाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि पुरुषों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अलग-अलग कतारें हों। 



कहा कि अब दोनों रत्न भंडार खाली हैं, क्योंकि उनकी सामग्री को अस्थायी रत्न भंडार में स्थानांतरित कर दिया गया है, हमने एएसआई से मरम्मत से पहले स्कैनिंग और वैज्ञानिक जांच करने के लिए कहा है। तैयारी के बाद, दोनों रत्न भंडारों के दरवाजों पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रबंध समिति ने एक एफएम रेडियो स्टेशन खोलने का भी फैसला किया है, जो 'नीति' या अनुष्ठानों की घोषणाओं को पूरा करेगा और भक्ति कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed