फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   odisha naba kumar das murder mystery still unsolved after three month politics starts

Odisha: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नब कुमार दास की हत्या की गुत्थी अभी तक अनसुलझी, विपक्षी पार्टियों ने उठाए सवाल

Sun, 30 Apr 2023 12:53 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 30 Apr 2023 12:53 PM IST
सार

भाजपा ने आरोप लगाया है कि नब कुमार दास हत्याकांड की जांच बहुत धीमी गति से चल रही है और पुलिस आरोपी गोपाल दास को मानसिक रूप से बीमार घोषित करने में जुटी है। कांग्रेस ने भी इस मामले में सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन
odisha naba kumar das murder mystery still unsolved after three month politics starts
ओडिशा के दिवंगत मंत्री नब किशोर दास और आरोपी गोपाल दास - फोटो : Social Media

विस्तार

ओडिशा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नब कुमार दास की हत्या की गुत्थी तीन महीने बाद भी अनसुलझी है। ओडिशा पुलिस अभी तक इस बात का खुलासा नहीं कर सकी है कि पूर्व मंत्री की हत्या किस वजह से की गई। विपक्षी पार्टियां भी अब इस पर सवाल उठा रही हैं। विपक्षी पार्टियों ने मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच पर भी सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि क्राइम ब्रांच हत्या की गुत्थी नहीं सुलझा पाएगी। 

विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर ने गोली मारकर की थी हत्या
बता दें कि ओडिशा की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नब कुमार दास की 29 जनवरी 2023 को हत्या कर दी गई थी। पूर्व मंत्री की सुरक्षा में तैनात सब इंस्पेक्टर गोपाल दास ने ही गोली मारकर नब कुमार दास की हत्या कर दी थी। गोली मारने के तुरंत बाद गोपाल दास को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है और लगातार उससे पूछताछ चल रही है लेकिन अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


हत्याकांड पर राजनीति शुरू
अब पूर्व स्वास्थ्य मंत्री की विधानसभा सीट झारसुगड़ा पर उपचुनाव हो रहे हैं। इस उपचुनाव में बीजू जनता दल ने नब कुमार दास की बेटी दीपाली दास को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने तंकाधार त्रिपोथी और कांग्रेस ने तरुण पांडे को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि नब कुमार दास हत्याकांड की जांच बहुत धीमी गति से चल रही है और पुलिस आरोपी गोपाल दास को मानसिक रूप से बीमार घोषित करने में जुटी है। कांग्रेस ने भी इस मामले में सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने मांग की है कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाए। वहीं बीजद ने इस मामले पर राजनीति ना करने की अपील की है। बीजद का कहना है कि क्राइम ब्रांच विभिन्न एंगल से मामले की जांच कर रही है, जिसकी वजह से इसमें समय लग रहा है। बीजद ने कहा कि इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed