फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   odisha naba das murder case court reject crime branch plea seeking mental evaluation of accused gopal das

Naba Das Murder Case: कोर्ट ने खारिज की क्राइम ब्रांच की याचिका, आरोपी की दिमागी जांच कराने से किया इनकार

Sat, 04 Mar 2023 09:44 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारसुगुडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारसुगुडा Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 04 Mar 2023 09:44 AM IST
सार

ओडिशा हाईकोर्ट में नब कुमार दास हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग वाली जनहित याचिका  दाखिल की गई थी। हालांकि कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। 

विज्ञापन
odisha naba das murder case court reject crime branch plea seeking mental evaluation of accused gopal das
ओडिशा के दिवंगत मंत्री नब किशोर दास और आरोपी गोपाल दास - फोटो : Social Media

विस्तार

झारसुगुडा के एडिश्नल सेशन कोर्ट जज ने शुक्रवार को ओडिशा क्राइम ब्रांच की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें आरोपी गोपाल दास की दिमागी स्थिति की फिर से जांच कराने की मांग की गई थी। क्राइम ब्रांच ने अपनी याचिका में आरोपी की दिमागी स्थिति की जांच NIMHANS बेंगलुरु से कराने की मांग की थी। बता दें कि ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री रहे नब कुमार दास की गोपाल दास द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन


झारसुगुडा के जेएमएफसी-1 कोर्ट ने बीती 19 फरवरी को भी क्राइम ब्रांच की आरोपी की दिमागी जांच कराने की याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने जिला न्यायालय में फिर से आरोपी की दिमागी जांच कराने की पुनर्विचार याचिका दाखिल की। जिला न्यायालय ने यह याचिका अतिरिक्त जिला न्यायाधीश को स्थानांतरित कर दी थी। जिसे अब खारिज कर दिया गया है। इससे पहले बीते महीने ओडिशा हाईकोर्ट में आरोपी गोपाल दास के बयान दर्ज किए गए। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसके बयान कराए गए। ओडिशा हाईकोर्ट में नब कुमार दास हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग वाली जनहित याचिका  दाखिल की गई थी। हालांकि कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक तारा प्रसाद बाहिनीपाथी ने नब कुमार दास हत्याकांड में क्राइम ब्रांच की अब तक की जांच से नाखुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि नब कुमार दास की हत्या साजिश के तहत सुनियोजित तरीके से की गई है। लोग जांच से खुश नहीं है और क्राइम ब्रांच जांच करने के बजाय आरोपी की दिमागी हालत को लेकर ज्यादा चिंता कर रही है। बता दें कि नब कुमार दास को बीती 30 जनवरी को उन्ही की सुरक्षा में तैनात एएसआई गोपाल दास ने पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारकर हत्या कर दी थी। नब कुमार दास तीन बार से झारसुगुडा विधानसभा से विधायक थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed