{"_id":"5f87c7b48ebc3e9b7e32b3c0","slug":"odisha-minor-girl-ran-away-from-home-after-spat-with-parents-sexually-harrased-for-22-days-in-poultry-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: घर से भागी नाबालिग लड़की, पोल्ट्री फार्म में 22 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैवानियत: घर से भागी नाबालिग लड़की, पोल्ट्री फार्म में 22 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म
Thu, 15 Oct 2020 09:59 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 15 Oct 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
माता-पिता के साथ कहासुनी होने पर घर से भागी 17 साल की एक लड़की से ओडिशा के कटक में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में 22 दिनों तक कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पड़ोसी जगतसिंहपुर जिले की रहने वाली लड़की पिछले महीने अपने माता-पिता से कहासुनी होने बाद घर से भाग गई थी।
विज्ञापन
लड़की ने जिला बाल कल्याण समिति को बताया कि जब वह घर लौटने के लिए कटक में ओएमपी स्कवायर पर बस में सवार होने के लिए खड़ी थी, तभी एक व्यक्ति ने उसे अपनी मोटरसाइकिल से घर पहुंचाने की पेशकश की। पीड़िता ने बताया कि वह व्यक्ति उसे घर पहुंचाने की बजाय चौलीगंज पुलिस थाना क्षेत्र के गतीरौतपटना गांव स्थित पोल्ट्री फार्म ले गया। जहां उसे 22 दिनों तक बंधक बना कर रखा गया।
विज्ञापन
लड़की ने बताया कि फार्म में दो लोगों ने उससे बार-बार दुष्कर्म किया। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने जब पुलिस को परिसर में कुछ संदिग्ध गतिविधि होने की सूचना दी, तब वहां छापा मारा गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे आरोपी को पकड़ने की कोशिशें जारी है।
विज्ञापन
कटक शहर के पुलिस उपायुक्त प्रतीक सिंह ने बताया, 'आरोपी के फरार दोस्त को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई है।' उन्होंने बताया कि पीड़िता को जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे एक अनाथालय भेज दिया गया।
घटना के सिलसिले में दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला दर्ज किया गया है। इस घटना को लेकर राज्य में विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद सरकार पर हमला बोला।
भाजपा के प्रदेश महासचिव लेखश्री सामंतसिंघर ने नवीन पटनायक सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रवक्ता निशिकांत मिश्रा ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना से यह प्रदर्शित होता है कि राज्य में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने पीड़िता के परिवार के लिए 25 लाख रुपये की सहायता राशि की मांग करते हुए घटना की अपराध शाखा से जांच कराने की मांग की।