{"_id":"687396886cc0c3f3f60a108d","slug":"odisha-mayurbhanj-patients-get-tests-done-in-hazardous-situations-ct-scan-mri-rooms-are-filled-with-rainwater-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा के अस्पताल का बुरा हाल: CT स्कैन और MRI मशीनों वाले कमरों में भरा पानी, तब भी टेस्ट कराने को मजबूर मरीज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा के अस्पताल का बुरा हाल: CT स्कैन और MRI मशीनों वाले कमरों में भरा पानी, तब भी टेस्ट कराने को मजबूर मरीज
Sun, 13 Jul 2025 04:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 13 Jul 2025 04:50 PM IST
विज्ञापन
ओडिशा के अस्पताल का दृश्य
- फोटो : ANI
ओडिशा के मयूरभंज से कुछ चौंकाने वाले वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। यहां भारी बारिश की वजह से एक अस्पताल में पानी भर गया। इतना ही नहीं, अस्पताल की छतों से भी पानी टपकने लगा। पानी इतनी भारी मात्रा में अस्पताल के अंदर आया कि सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों के कमरों में भी बारिश का पानी भर गया। इस वजह से मरीजों को खतरनाक हालात और परिस्थितियों में अपनी जांच करानी पड़ी।
विज्ञापन
#WATCH | Mayurbhanj, Odisha | Patients get their tests done in hazardous situations as the CT Scan and MRI Machines' rooms are filled with rainwater (12.07) pic.twitter.com/h3f3MNa4Nm
— ANI (@ANI) July 13, 2025विज्ञापन
मरीज के परिजन का छलका दर्द
सीटी स्कैन कराने आए एक मरीज के परिजन ने बताया कि मैं अपनी पत्नी को सीटी स्कैन के लिए यहां लाया था। मैंने देखा कि सभी कमरों में पानी भरा हुआ है। मुझे चिंता होने लगी कि सीटी स्कैन कैसे किया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट का खतरा है। कमरों में भरे बारिश के पानी की वजह से मरीजों को खतरा है। स्वास्थ्य विभाग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कमरों में बारिश का पानी न भरे।
विज्ञापन
'अधिकारियों से इस पर ध्यान देने का अनुरोध करता हूं'
एमआरआई स्कैन कराने आए एक मरीज के परिजन ने कहा कि मैं अपने पिता के एमआरआई के लिए यहां आया था। बारिश शुरू होने के बाद कमरों में पानी जमा होने लगा। यह मरीजों और उनके रिश्तेदारों के लिए जोखिम भरा है। इससे बिजली संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। मैं संबंधित अधिकारियों से इस पर ध्यान देने का अनुरोध करता हूं।
